Madhuri Dixit on Salman Khan-Shah Rukh Khan: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) इन दिनों अपनी नई ओटीटी सीरीज मिसेज देशपांडे (Mrs. Deshpande) के प्रमोशन में बिजी हैं। माधुरी दीक्षित की इस सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है। माधुरी दीक्षित अपनी इस सीरीज में एकदम नए अवतार में नजर आईं। इसी बीच माधुरी दीक्षित Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। माधुरी दीक्षित इस इंटरव्यू के दौरान कई ऐसे सवालों के जवाब देती दिखाई दी, जिनका फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। तो चलिए जानते हैं इस इंटरव्यू के दौरान माधुरी दीक्षित ने किन सवालों के जवाब दिए।
शाहरुख खान को लेकर कही ये बात
माधुरी दीक्षित ने शाहरुख खान के साथ अपनी फेवरेट फिल्मों के बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है आसानी से देवदास और दिल तो पागल है ये दो फिल्में।' फिर उन्होंने एक और फिल्म का जिक्र किया जो अलग वजह से खास है। 'दरअसल अंजाम भी, अंजाम के कुछ हिस्से क्योंकि फिल्म में जो एक्शन था वो अलग तरह का था।' अंजाम की फिजिकल डिमांडिंग शूटिंग को याद करते हुए माधुरी ने बताया कि वो उनके लिए सीखने का बड़ा मौका था। 'मुझे लगता है कि उन एक्शन सीक्वेंस में मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। अंजाम के दौरान हम डिस्कस करते रहते थे क्योंकि हम कोयला और अंजाम साथ कर रहे थे।' उन्होंने दोनों प्रोजेक्ट्स के कॉन्ट्रास्ट के बारे में कहा, 'मैंने कहा कि हमने अंजाम साथ की जहां हम एक-दूसरे को पीट रहे थे, खून से लथपथ थे और एक-दूसरे के गले पड़ रहे थे।' फिर कोयला का जिक्र करते हुए बोलीं, 'फिर हमने कोयला की जहां हम भाग रहे हैं, कीचड़ से गुजर रहे हैं और पैरों में जोंकें चिपक रही हैं।' इन इंटेंस प्रोजेक्ट्स के दौरान माधुरी ने शाहरुख से एक सॉफ्ट जॉनर की फिल्म करने की इच्छा जताई। 'मैंने कहा कि हमें साथ में एक बहुत अच्छी, मीठी, सिंपल रोमांटिक फिल्म करनी चाहिए। हम बस डिस्कस कर रहे थे और फिर फिल्म दिल तो पागल है शुरू हो गई।' माधुरी ने शाहरुख के साथ फुल-फ्लेज्ड रोमांटिक फिल्म करने की खुशी जताई। 'मैं बहुत खुश थी क्योंकि वो बहुत अच्छे रोमांटिक हीरो भी हैं। जब वो हीरोइन से रोमांस करते हैं तो लगता है कि वो सच में प्यार में हैं। मुझे रोमांस का आइडिया बहुत पसंद है। इसलिए दिल तो पागल है उनके साथ करना शानदार रहा। मुझे लगता है कि मैंने उनके साथ कुछ अच्छी फिल्में की हैं।'
सलमान खान को बताया 'नॉटी'
माधुरी दीक्षित ने शाहरुख खान और सलमान खान के साथ अपने बॉन्ड के बारे में खुलकर बताया। उन्होंने कहा कि 'सलमान बहुत शरारती हो सकते हैं। कभी-कभी आप उनसे सच में चिढ़ जाते हैं, जैसे ‘अभी इंपॉर्टेंट सीन है, अब क्यों इरिटेट कर रहे हो’। लेकिन ऐसी सारी चीजें दोनों के बीच शरारत भरे रिश्ते को दिखाने में बहुत मदद करती थीं। हम ये सब कर पाते थे क्योंकि हमारे बीच शानदार दोस्ती थी। हमें हर समय टच में रहने की जरूरत नहीं लेकिन जब भी मिलते हैं, सम्मान होता है, एक-दूसरे के लिए सच्ची पसंद होती है। हमने बहुत अच्छे से साथ काम किया।' इस दौरान एक्ट्रेस ने फिल्म हम आपके हैं कौन के सेट से जुड़ी हैरान करने वाली बात बताई। माधुरी दीक्षित ने उन पुराने दिनों को याद किया जब फिल्म सेट्स पर वॉशरूम की सुविधा ही नहीं होती थी। उन्होंने बताया कि ‘हम आपके हैं कौन’ की शूटिंग के दौरान वो और रेणुका शहाणे बिना टॉयलेट के कैसे काम करती थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि 'हम आउटडोर शूटिंग पर जाते थे। होटल सेट से दो घंटे दूर होते थे। हम कहीं बीच जंगल में होते थे। हमारे पास सिर्फ कारें होती थीं, वैनिटी वैन नहीं। हम जंगल में चले जाते थे या हमारा हेयरड्रेसर शॉल पकड़कर खड़ा हो जाता। अगर ऐसा नहीं करते तो पानी पीना ही अवॉइड कर देते। आखिर में ये सेहत को खराब कर देता था।'
