बॉलीवुड

20 साल बड़े विनोद खन्ना संग बोल्ड सीन देने पर माधुरी दीक्षित ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे बहुत शर्म आई...

Madhui Dixit Open Up On Kissing Scene With Vinod Khanna: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अपनी एक्टिंग से हिंदी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाई है। माधुरी दीक्षित ने हाल ही में फिल्म 'दयावान' से जुड़े अपने और विनोद खन्ना के किसिंग सीन पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि इस सीन के बाद उन्हें काफी शर्म आ रही थी।

Image

फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब, माधुरी दीक्षित इंस्टाग्राम

Madhui Dixit Open Up On Kissing Scene With Vinod Khanna: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। माधुरी दीक्षित ने हिंदी सिनेमा में ऐसी कई फिल्में दी हैं, जिसने इतिहास रचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं अब माधुरी दीक्षित ओटीटी पर भी धूम मचाने के लिए तैयार हैं। दरअसल, एक्ट्रेस जल्द ही साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'मिसेज देशपांडे' में नजर आने वाली हैं, जिसमें वह सीरियल किलर की भूमिका अदा करेंगी। लेकिन इन सबसे इतर माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने अपने अतीत के एक किस्से पर चुप्पी तोड़ी है। माधुरी दीक्षित ने फिल्म 'दयावान' में विनोद खन्ना के साथ बोल्ड सीन फिल्माया था, जो कि आज भी बहुत सुर्खियां बटोरता है। इस सीन को लेकर अब माधुरी दीक्षित ने चुप्पी तोड़ी है।

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने रेडियो नशा संग बातचीत में बताया कि विनोद खन्ना संग बोल्ड सीन देने के बाद उन्हें काफी शर्म आ रही थी। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने करियर में एक दायरा तय करने का फैसला किया। माधुरी दीक्षित ने इस सिलसिले में कहा, "मुझे लगता है कि ये सीखने का दौरान और बढ़ने का दौर है। आप हर एक चीज के साथ कुछ न कुछ जरूर सीखते हैं और मैंने भी उस चीज से कुछ सीखा। उसके बाद मुझे काफी शर्म आ रही थी और फिर मैंने तय किया कि ये ऐसी चीज थी जो अब नहीं होनी चाहिए।" बता दें कि माधुरी दीक्षित ने पहले भी इस बात से पर्दा उठाया था कि उन्हें फिल्म साइन करते वक्त इस सीन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। वह आज भी उस सीन को देखकर हैरान हो जाती हैं।

बता दें कि फिल्म 'दयावान' के वक्त जहां विनोद खन्ना पहले से ही सिनेमा में धाक जमाए हुए थे तो वहीं माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) एक न्यू कमर थीं। खबरों की मानें तो इस सीन के बाद माधुरी दीक्षित की आंखों में आंसू आ गया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि खुद डायरेक्टर फिरोज खान को भी बाद में सीन पर पछतावा हुआ था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article