बॉलीवुड

Exclusive: 'तुम्बाड 2' में सोहम शाह से दो-दो हाथ करने आ रहे हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, फिल्म में होगी नए विलेन की एंट्री

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 16, 2026, 06:17 PM IST

Tumbbad New Villain: एक्टर सोहम शाह की फिल्म तुम्बाड (Tumbbad) के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। Zoom की रिपोर्ट में फिल्म तुम्बाड 2 से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है। फिल्म में तुम्बाड में नए विलेन की एंट्री होने जा रही है। तो चलिए फिल्म तुम्बाड 2 से किसका नाम जुड़ रहा है।

Image

Image Source: IMDb/Reddit

Tumbbad New Villain: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सोहम शाह की फिल्म तुम्बाड (Tumbbad) ने साल 2018 में रिलीज होकर धमाल मचा दिया है। फिल्म को लोगों को खूब प्यार मिला। फिल्म तुम्बाड को साल 2024 में री-रिलीज किया गया था। फिल्म की री-रिलीज ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट था। इन सब के बाद फिल्म तुम्बाड के मेकर्स मूवी का दूसरा पार्ट लाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म तुम्बाड 2 को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अब इस फिल्म में नए स्टार की एंट्री हो जा रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म तुम्बाड से जुड़ा क्या नया अपडेट सामने आया है।

'तुम्बाड 2' में होगी इस स्टार की एंट्री

सोहम शाह (Sohum Shah) की फिल्म तुम्बाड 2 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म में नए स्टार की एंट्री है। Zoom की रिपोर्ट के मुताबिक तुम्बाड 2 (Tumbbad 2) के मेकर्स विलेन के रोल के लिए अक्षय खन्ना या नवाजुद्दीन सिद्दीकी में से किसी एक को चुनने पर विचार कर रहे हैं। फिल्म में एक बहुत ताकतवर और डरावना नया विलेन होगा। सूत्रों के मुताबिक, मेकर्स ऐसे एक्टर की तलाश में हैं जो सिर्फ डरावना न लगे, बल्कि भावनाओं से भरा और डार्क किरदार भी निभा सके। उनका किरदार सोहम शाह (Sohum Shah) के रोल से बराबरी का मुकाबला कर सके। अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन दोनों ही ऐसे एक्टर हैं जो ये किरदार निभाने में माहिर हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म तुम्बाड 2 को इंतजार कर रहे फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक मेकर्स ने फिल्म में नए विलेन की एंट्री को लेकर कोई अधिकारिक अपडेट नहीं दिया है।

'धुरंधर' में धमाल मचा चुके हैं अक्षय खन्ना

एक्टर अक्षय खन्ना अभी हाल ही में फिल्म धुरंधर में धमाल मचा चुके हैं। फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। फिल्म तुम्बाड 2 में नए विलेन की एंट्री को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article