बॉलीवुड

Tumbbad 2: सोहम शाह ने सीक्वल के लिए जयंतीलाल गडा संग मिलाया हाथ, बजट जानकार खड़े हो जाएंगे कान

Sohum Shah's Tumbbad 2: बॉलीवुड एक्टर सोहम शाह (Sohum Shah) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से बड़ी घोषणा करते हेउ बताया है कि वो फिल्म 'तुम्बाड 2' (Tumbbad 2) बनाने जा रहे हैं। इस सीक्वल के लिए सोहम शाह ने मशहूर निर्माता डॉ. जयंतीलाल गडा संग हाथ मिलाया है।

Image

Image Source: Instagram/shah_sohum/

Sohum Shah's Tumbbad 2: साल 2018 में सोहम शाह की फिल्म 'तुम्बाड' (Tumbbad) रिलीज हुई थी। शुरुआत में रिलीज होने के बाद ज्यादातर लोगों ने इस मूवी को बड़े परदे पर नहीं देखा था लेकिन जब इसे री-रिलीज किया गया था तो दर्शकों की बड़ी भीड़ 'तुम्बाड' को देखने पहुंची थी। ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस मूवी ने री-रिलीज के बाद 31 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। ऐसे में फिल्म 'तुम्बाड' की दर्शकों के बीच दीवानगी को देखने के बाद अब सोहम शाह (Sohum Shah) ने इसका सीक्वल यानी 'तुम्बाड 2' (Tumbbad 2) बनाने की बड़ी घोषणा कर दी है। 'तुम्बाड 2' बनाने की घोषण खुद सोहम शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फैन्स के बीच कर दी है।

'तुम्बाड 2' के लिए सोहम शाह ने जयंतीलाल गडा संग मिलाया हाथ

सोहम शाह ने 'तुम्बाड 2' को बनाने के लिए मशहूर निर्माता डॉ. जयंतीलाल गडा संग हाथ मिलाया है। इस मूवी को सोहम शहर फिल्म और पैन स्टूडियोज के तह बनाया जाएगा। 'तुम्बाड 2' की बड़ी अनाउंसमेंट करते हुए सोहम शाह ने निर्माता जयंतीलाल गडा संग फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'हम इस अनाउंसमेंट को करते हुए बेहद खुश हैं कि सोहम शाह फिल्म्स ने तुम्बाड यूनिवर्स के अगले चैप्टर के लिए प्रतिष्ठित पावरहाउस डॉ. जयंतीलाल गडा के पेन स्टूडियो संग हाथ मिलाया है।'

सोहम शाह ने आगे लिखा, 'इस सहयोग के साथ 'तुम्बाड 2' अब एक फिल्म नहीं रही है बल्कि यह हमारी बाउंड्रीज को आगे ले जाने के साथ-साथ, कहानी कहने का जश्न मनाने और एक कभी का भूलने वाला सिनेमाई अनुभव देने का एक वादा भी करती है। 'तुम्बाड2' का सफर शुरू हो गया है।' मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी का बजट 10 गुणा बढ़ गया है। फिल्म को बनाने में लगभग 150 करोड़ रुपये खर्च होने वाले हैं। मेकर्स इस मूवी को साल 2026 में रिलीज कर सकते हैं। एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी हर जानकारी के लिए पढ़ते रहिए टाइम्स नाउ नवभारत।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article