बॉलीवुड

Exclusive: 'मलयालम वर्जन से अलग...' Drishyam 2 में अक्षय खन्ना की एंट्री पर Abhishek Pathak ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated May 21, 2026, 12:40 PM IST

Abhishek Pathak on Drishyam 2 Akshaye Khanna Role: दृश्यम 3 (Drishyam 3) के डायरेक्टर अभिषेक पाठक (Abhishek Pathak) ने अभी हाल ही में Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान अभिषेक पाठक ने कहा कि...

Image

इस वजह से हुई अक्षय खन्ना की एंट्री (Image Source: IMDb)

Abhishek Pathak on Drishyam 2 Akshaye Khanna Role: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म दृश्यम 3 को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने फिल्म दृश्यम 3 की रिलीज डेट से पर्दा उठाया था। इन सब के बीच फिल्म दृश्यम 3 के डायरेक्टर अभिषेक पाठक (Abhishek Pathak) ने Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान अभिषेक पाठक ने फिल्म के दूसरे पार्ट यानी दृश्यम 2 में अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की एंट्री किस वजह से हुई, इसको लेकर खुलकर बात की है। तो चलिए जानते हैं अभिषेक पाठक ने क्या कहा है। (ये भी पढ़ें: असुरों के गुरु शुक्राचार्य के अवतार में छाए अक्षय खन्ना, लुक देख कांप जाएंगे आप)

अभिषेक पाठक ने बताई वजह

डायरेक्टर अभिषेक पाठक एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह अभिषेक पाठक का अभी हाल ही में Zoom को दिया एक इंटरव्यू है। अभिषेक पाठक ने बताया कि 'जब मैंने मलयालम वर्जन देखा तो उसकी कहानी का बेस मुझे बहुत पसंद आया। लेकिन हमारी ऑडियंस क्या पसंद करती है और फिल्म को किस तरह पेश करना है, ये समझने और सही तरीके से बनाने में काफी समय लगा। इसमें मुझे करीब डेढ़ साल लग गए।' अभिषेक ने आगे बताया कि 'मलयालम दृश्यम 2 की कुछ चीजें मैंने हटाईं और अपनी तरफ से नया कंटेंट डाला। अगर आप दोनों फिल्मों को देखेंगे तो काफी फर्क नजर आएगा। जैसे अक्षय खन्ना वाला ट्रैक मलयालम फिल्म में नहीं था। वहां एक पुलिस ऑफिसर जरूर था, लेकिन मैं उसे अलग तरीके से दिखाना चाहता था। कुछ नए सीन डाले गए ताकि फिल्म और ज्यादा थ्रिलिंग लगे।' (ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE: अक्षय खन्ना के साथ काम करना आसान नहीं, प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा)

Abhishek Pathak on Drishyam 2 Akshaye Khanna Role.

इस वजह से हुई अक्षय खन्ना की एंट्री (Image Source: IMDb)

मलयालम सिनेमा में काम करने पर दिया ये रिएक्शन

अभिषेक पाठक कहा कि 'बॉलीवुड हमारा कम्फर्ट जोन है, लेकिन मलयालम फिल्मों को लेकर हम काफी एक्साइटेड थे। वहां का कंटेंट लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और यही बात मुझे वहां काम करने के लिए प्रेरित कर गई। फिर मैंने केरल जाकर वहां स्टूडियो सेट किया और राइटर्स, डायरेक्टर्स और बाकी लोगों से मिलना शुरू किया। मुझे एक्सपेरिमेंटल सिनेमा करना पसंद है और आगे भी हम ऐसी ही अलग तरह की फिल्में बनाना चाहेंगे।' अभिषेक पाठक का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article