Evelyn Sharma on Divorce News: साउथ के जाने-माने स्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म साहो (Sahoo) में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस एवलिन शर्मा (Evelyn Sharma) इन दिनों अपनी मूवीज से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। एवलिन शर्मा से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में एवलिन शर्मा से जुड़ा अपडेट आया था कि उन्होंने अपने पति से तलाक ले लिया है। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान हो गया था। अब इन सब के बीच एवलिन शर्मा ने तलाक की खबरों को लेकर रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं कि एवलिन शर्मा ने क्या कहा है। (ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की एक्ट्रेस दूसरी बार हुई प्रेग्नेंट, सोशल मीडिया पर शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें)
एवलिन शर्मा ने तलाक को लेकर कही ये बात
एक्ट्रेस एवलिन शर्मा अपने पति तुषान भिंडी (Tushaan Bhindi) से अलग हो रही हैं। दोनों डिवोर्स की तरफ बढ़ रहे हैं। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। एवलिन शर्मा ने अपने तलाक को लेकर पहली बार रिएक्शन दिया है। HT City से बात करते हुए एवलिन शर्मा ने कहा कि 'हां, हमने रोमांटिक रूप से अलग होने का फैसला कर लिया है, लेकिन हम दोनों अपने बच्चों को साथ मिलकर अच्छे से बड़ा करने पर पूरी तरह फोकस हैं। हम एक-दूसरे से आजीवन दोस्ती बनाए रखेंगे और को-पैरेंटिंग करेंगे। हम इस नई शुरुआत को जितना हो सके अमिकेबल तरीके से रखना चाहते हैं। हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।' एवलिन शर्मा के इस बयान के बाद अब तलाक की खबर पर पक्की मुहर लग गई है। (ये भी पढ़ें: Evelyn Sharma Wedding: ब्लाइंड डेट से शुरू हुई थी एवलिन शर्मा की लव स्टोरी, शादी में नहीं आ सकी मां)
कब हुई थी शादी?
एवलिन शर्मा ने साल 2021 में तुषान भिंडी से शादी की थी। तुषान भिंडी और एवलिन शर्मा के इस शादी से दो बच्चे हैं। शादी के 5 साल बाद यानी 2026 में अब एवलिन शर्मा और तुषान भिंडी ने अलग होने का फैसला लिया है।

एवलिन शर्मा ने शादी के 5 साल बाद तुषान से लिया तलाक (Image Source: Evelyn Sharma Instagram)
एवलिन शर्मा ने इन फिल्मों में किया काम
एवलिन शर्मा कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। एवलिन शर्मा की फिल्मों की लिस्ट में किस्सेबाज, जब हैरी मेट सेजल, कुछ कुछ लोचा है जैसी मूवीज शामिल है। एवलिन शर्मा का तलाक की खबर पर दिए बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
