Evelyn Sharma Wedding: ब्लाइंड डेट से शुरू हुई थी एवलिन शर्मा की लव स्टोरी, शादी में नहीं आ सकी मां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2021, 02:12 PM IST

Evelyn Sharma Wedding: साहो, ये जवानी है दीवानी की एक्ट्रेस एवलिन शर्मा अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। जानिए कौन हैं एवलिन के बॉयफ्रेंड और लव स्टोरी...

Evelyn Sharma Wedding: ब्लाइंड डेट से शुरू हुई थी एवलिन शर्मा की लव स्टोरी, शादी में नहीं आ सकी मां

मुंबई. ये जवानी है दीवानी और साहो जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस एवलिन शर्मा अपने बॉयफ्रेंड तुषान भिंडी के साथ शादी के बंधन  में बंध गई हैं। एवलिन ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की है।

एवलिन शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में 15 मई 2021 के दिन शादी की है। एवलिन के पति तुषान भारतीय मूल के डेंटल सर्जन है। बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में एवलिन ने कहा, 'बेस्ट फ्रेंड से शादी इससे बेहतरीन जिंदगी में कोई अनुभव नहीं है।'

कोरोना काल के कारण शादी की सेरेमनी बेहद सिंपल रखी गई है। एवलिन शर्मा ने कहा, 'हम चाहते थे कि हमारी शादी में परिवार के साथ ही सभी दोस्‍त भी मौजूद रहे। हम आगे एक बड़ा सेलिब्रेशन भी प्‍लान कर रहे हैं।' शादी में एवलिन सफेद गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

Evelyn Sharma shares first picture from her wedding with Tushaan Bhindi

ब्लाइंड डेट से शुरू हुई लव स्टोरी 
एवलिन और तुषान की पहली मुलाकात 2018 में एक ब्लाइंड डेट के दौरान हुई थी। इस ब्लाइंड डेट का इंतजाम उनके दोस्तों ने किया था। शुरुआत में दोनों दोस्‍त बने और धीरे-धीरे ये रिश्ता प्यार में बदल गया। 

साल 2019 में तुषान ने सिडनी हार्बर ब्रिज पर घुटनों पर बैठकर एवलिन को प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने एक डॉग कोको को भी अपनाया। साल 2019 में ही दोनों ने सगाई की थी।

Evelyn Sharma Wiki, Age, Boyfriend, Husband, Family, Biography & More –  WikiBio

शादी में नहीं आ पाई मां
एवलिन की शादी में उनकी मां तक शामिल नहीं हो पाई थीं। इस पर तुषार ने कहा कि, 'हम आगे चलकर एक ग्रैंड वेडिंग रिस्पेशन का आयोजन करेंगे। इसमें परिवार के साथ-साथ हमारे दोस्त भी होंगे।'

तुषार के मुताबिक, 'हमारी सगाई को डेढ़ साल से ज्यादा वक्त बीत गया है। हम पिछले डेढ़ साल से शादी की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, लॉकडाउन के कारण तैयारियां धीमी हो गई थी।'

End of Article