बॉलीवुड

Entertainment News: विक्की कौशल की सैम बहादुर का टीजर हुआ रिलीज, Bigg Boss 17 इस दिन होगा ऑनएयर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 13, 2023, 04:56 PM IST

Entertainment News Of the Week: सिनेमा लवर्स के लिए ये हफ्ता काफी धमाकेदार रहा। विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर को टीजर रिलीज हो गया है। कलर्स टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 जल्द ऑनएयर होने वाला है। आइए इस हफ्ते की 5 बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

Image

entertainment news (credit pic: instagram)

Entertainment News Of the Week: एंटरटेनमेंट जगत के लिए ये हफ्ता काफी धमाकेदार रहा। इस हफ्ते विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर का टीजर रिलीज हो गया है। आमिर खान ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। बिग बॉस 17 और कॉफी विद करण समेत कई रियलिटी शोज शुरू होने वाले हैं। आइए बिना देर किए इस हफ्ते की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

विक्की कौशल की सैम बहादुर का टीजर हुआ रिलीज

विक्की कौशल की मोस्ट अवेटेड फिल्म सैम बहादुर का टीजर में रिलीज हो गई है। फिल्म में विक्की भारतीय ऑफिसर सैम मानेकशॉ का किरदार निभा रहे हैं। एक्टर ने सैम मानेकशॉ के दमदार अंदाज में पर्दे पर दिखाया है। फिल्म का धमाकेदार टीजर फैंस को बेहद पसंद आया है। विक्की के साथ फातिमा और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 01 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

15 अक्टूबर से शुरू होगा बिग बॉस

टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 जल्द ऑनएयर होने वाला है। फैंस इस शो के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो में टीवी और यूट्यूब के कई चहेते सितारे नजर आएंगे। मेकर्स ने शो का धमाकेदार प्रोमो शेयर कर दिया है।

16 अक्टूबर को आएगा टाइगर 3 का टीजर

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 के रिलीज का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है। सलमान और कैटरीना की फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म से सलमान और कैटरीना के कई पोस्टर शेयर किए हैं। टाइगर 3 का टीजर इस महीने 16 अक्टूबर को रिलीज होगा।

सालार और डंकी का होगा क्लैश

प्रभास की सालार और शाहरुख खान की फिल्म डंकी बॉक्स ऑफिस पर साथ में रिलीज होगी। कुछ रिपोर्ट्स में दांवा किया जा रहा हैं कि दोनों में से किसी एक फिल्म की डेट होगी पोस्टपोन। हालांकि मेकर्स ने अभी तक पोस्टपोन की डेट को कंफर्म नहीं किया है। डंकी इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है।

Chandu Champion का पोस्ट हुआ आउट

कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन का पोस्टर आउट हो गया है। कार्तिक पहली बार किसी स्पोर्ट्स ड्रामा बायोपिक में काम कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। ये फिल्म अगले साल 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article