Entertainment News Of The Week: एंटरटेनमेंट जगत के लिए ये हफ्ता काफी धमाकेदार रहा। इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एनिमल (Animal) का भौकाल छाया रहा। बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े (Sheryas Talpade) को हार्ट अटैक आया। रोहित शेट्टी की सीरीज कॉप यूनिवर्स इंडियन पुलिस फोर्स (Indian Police Force) का पोस्टर आया सामने। बिग बॉस 17 के घर से खानजादी (Khanzaadi) का पत्ता कट गया है। आइए इस हफ्ते की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।
श्रेयस तलपड़े को आया हार्ट अटैक
श्रेयस तलपड़े की हार्ट अटैक आने के बाद एंजियोप्लास्टी हुई। फैंस एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एक्ट्रेस की वाइफ ने बताया कि एक्टर की कंडीशन स्टेबल हैं। वो कुछ दिनों में डिसचार्ज हो जाएंगे। एक्टर की पत्नी दिप्ती ने कहा, उनके ठीक होने तक हमें प्राइवेसी दें। एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म वेलकम टू द जंगल की शूटिंग कर रहे थे।
इंडियन पुलिस फोर्स का पोस्टर हुआ रिलीज
रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स का पोस्टर सामने आ गया है। पोस्टर में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के पोस्टर में तीनों स्टार्स दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। ये वेब सीरीज अगले महीने 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सिंघम अगेन के सेट से फोटोज हुईं लीक
रोहित शेट्टी अपनी फिल्म सिंघम अगेन को लेकर चर्चा में है। फिल्म के सेट से हाल ही में कुछ फोटोज शेयर की हैं। फोटो में अजय और रणवीर सिंह अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म अगले साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
खानजादी हुईं बिग बॉस के घर से बाहर
बिग बॉस 17 फैंस को जमकर एंटरटेन कर रहा है। फैंस शो से जुड़े हर छोटे- बड़े अपडेट को जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हफ्ते खानजादी शो से बाहर हो गई हैं। खानजादी के एलिमिनेशन से फैंस को झटका लगा है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक खानजादी के एविक्शन को कंफर्म नहीं किया है।
एनिमल का छाया बॉक्स ऑफिस पर भौकाल
रणबीर सिंह की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। रणबीर कपूर की फिल्म ने अब तक 337 करोड़ की कमाई कर ली है।
