Entertainment News 27th May 2023: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहा। सलमान खान (Salman Khan) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का वीडियो वायरल हो रहा है। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म सत्यप्रेम की कथा का पहला गाना नसीब से हुआ रिलीज। बिपाशा बसु ने बेटी के जन्म के 6 महीने बाद अपनी फिटनेस पर शुरू किया काम। गुम है किसी के प्यार में छोड़ते ही आयशा शर्मा को मिल रहे हैं कई प्रोजेक्ट्स। आइए दिनभर की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।
आईफा 2023 में बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए है। सलमान खान और विक्की कौशल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान खान विक्की को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक दिन पहले ही आईफा के प्रेस कॉनफ्रेंस इवेंट का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में सलमान के बॉडीगार्ड ने विक्की को साइड करते हुए धक्का दे दिया था।
सलमान खान के बॉडीगार्ड ने विक्की कौशल को धक्का देते हुए उन्हें साइड कर दिया था। सलमान उस दौरान रुके नहीं और वहां से चले गए थे। अब इस वायरल वीडियो पर विक्की ने अपना रिएक्शन दिया है। विक्की ने कहा कि कई बार बातों को बढ़ाया जाता है। कई बार ऐसी चीजें हो जाती है जिसके बार में लोग बाते बनाते हैं। कई बार वीडियो में जैसा दिखता है वैसा होता नहीं है। मुझे नहीं लगता है कि इस पर बात करने का कोई फायदा है।
सत्यप्रेम की कथा का पहला गाना हुआ रिलीज
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा का पहला गाना नसीब से रिलीज हो गया है। गाने में कार्तिक और कियारा की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है। गाने को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। एक बार फिर कार्तिक और कियारा के रोमांस का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलने वाला है। दोनों ने साथ में भूल भुलैया 2 में काम किया था।
दीपिका और शोएब ने दिखाई अपने नए घर की झलक
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने अपने फैंस को नए घर की झलक दिखाई है। दीपिका का नया घर 5 बीएचके है। एक्टर ने अपने घर को व्हाइटिश लुक दिया है ताकि घर का लुक काफी क्लासी लगे। एक्ट्रेस ने अपने नए घर का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपने घर को क्लाची टच दिया है। दीपिका और शोएब जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड है।
गुम है छोड़ते ही चमकी आयशा सिंह की किस्मत
गुम है किसी के प्यार में फेम आयशा सिंंह को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। एक्ट्रेस को सई के किरदार से घर-घर में पहचान मिली है। एक्ट्रेस ने इस शो को अलविदा कह दिया है। आयशा सिंह को गुम है किसी के प्यार में छोड़ते ही कई सारे ऑफर्स मिल रहे हैं। मेकर्स एक्ट्रेस को अपने शो के लिए अप्रोच कर रहे हैं। खबर है कि आयशा को नए शो में अर्जुन बिजलानी के अपोजिट कास्ट किया जाएगा।
