Salman Khan and Vicky Kaushal: सलमान खान और विक्की कौशल इन दिनों आईफा 2023 (IIFA 2023) के लिए अबू धाबी में हैं। आईफा 2023 के इवेंट का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान और विक्की कौशल नजर आ रहे हैं। वीडियो में विक्की कौशल अपने फैंस के साथ सेल्फी लेते नजर आते हैं। तभी सलमान खान अपने बॉडीगार्ड के साथ वहां पहुंचते हैं। सलमान के बॉडीगार्ड भीड़ को हटाने की कोशिश करते हैं और इस दौरान भाईजान का एक बॉडीगार्ड विक्की कौशल को भी धक्का दे देता है। इस वीडियो के देखने के बाद विक्की और कैटरीना के फैंस काफी गुस्सा हो गए थे। अब इस वीडियो पर विक्की कौशल ने रिएक्ट किया है।
विक्की ने वीडियो पर बात करते हुए कहा, यार कई बार बाते बढ़ जाती हैं। उस चीज के बारे में बिना मतलब की बात होती है उसका कोई फायदा नहीं है। कई बार वीडियो में चीजें जैसी दिखती है वैसी होती नहीं है। इसके बारे में बात करने का कोई फायदा नहीं है। एक्टर के वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।
फैंस कर रहे हैं रिएक्ट
सोशल मीडिया पर यूजर्स विक्की कौशल को सबसे बड़ा स्टार बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, विक्की जानते हैं कि दूसरों की इज्जत कैसे करनी है। दूसरे यूजर ने लिखा, भाई आप बहुत अच्छे हो। तीसरे यूजर ने लिखा, भाईजान बूढ़े हो गए हैं आप चील रहो विक्की भाई। फैंस विक्की के इस जेश्चर को बेहद पसंद कर रहे हैं।
आईफा 2023 में सलमान खान, राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल समेत बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म जरा बचके जरा हटके के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में विक्की के साथ सारा अली खान लीड रोल में हैं। दोनों साथ में पहली बार स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आएंगे। फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
