Entertainment News 21 April 2023: आज मनोरंजन जगत की दुनिया से आज कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस पूजा हेगड़े स्टारर 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) आज रिलीज हो गई है। रिलीज होते ही फिल्म को फैंस के मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं। सलमान खान के तगड़े फैंस भी इस फिल्म से निराश नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर फिल्ममेकर यश चोपड़ा की पत्नि पामेला चोपड़ा के निधन के बाद उनके बेटे उदय चोपड़ा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उदय चोपड़ा की हंसते हुए कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही हनी सिंह किडनैपिंग केस को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए अब आज की टॉप 5 एंटरटेनमेंट खबरों पर एक नजर डालते हैं।
रिलीज हुई 'किसी का भाई किसी की जान'
सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान आज 21 अप्रैल 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी किसी का भाई किसी की जान को फैंस के औसत रिव्यू मिले हैं। फिल्म को देखने के बाद कई फैंस का मानना है कि फिल्म का चलना केवल सलमान खान की स्टारडम पर निर्भर करेगा, क्योंकि फिल्म की कहानी वही घिसी-पिटी पुरानी बॉलीवुड फिल्मों जैसी है।
हनी सिंह ने दी सफाई
पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंग (Honey Singh) का नाम इन दिनों विवादों से घिर गया है। हाल ही में सामने आई ब्रेकअप की खबरों के बाद अब हनी सिंह के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। किडनैपिंग और मारपीट के आरोपों पर हनी सिंह का रिएक्शन अब सामने आ गया है। सिंगर ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है।
अक्टूबर में शादी रचाएंगे परिणीति और राघव
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा को लेकर खबर सामने आ रही हैं कि दोनों ने चोरी-छिपे सगाई भी कर ली है और अब जल्द ही शादी करने वाले हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसी साल अक्टूबर के महीने में राघव और परिणीति सात फेरे लेने वाले हैं।
जमकर ट्रोल हुए उदय चोपड़ा
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर यश चोपड़ा की पत्नि पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra) का निधन हो गया है। बीते दिन बॉलीवुड के कई सितारे पामेला चोपड़ा को श्रद्धांजली देने पहुंचे हैं। इस बीच पामेला चोपड़ा के छोटे बेटे उदय चोपड़ा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उदय चोपड़ा की हंसते हुए वीडियो वायरल हो रही है।
ड्रीन गर्ल 2 का टीजर हुआ जारी
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। ड्रीम गर्ल 2 इसी साल 7 जुलाई को रिलीज होने वाली है, इससे पहले फिल्म का दूसरा टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें 'पूजा', सलमान खान से बात करती नजर आ रही है। फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
