Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) आज 21 अप्रैल 2023 को रिलीज हो गई है। फिल्म में सलमान खान संग पहली बार बड़े पर्दे पर पूजा हेगड़े भी नजर आने वाली हैं। दोनों लीड एक्टर्स के अलावा फिल्म में भारी भरकम स्टारकास्ट मौजूद है। पलक तिवारी, शहनाज गिल, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगन और भुमिका चावला भी फिल्म में अहम रोल निभा रहे हैं। अभी तक 'भाईजान' की मूवी को फैंस के मिले जुले रिव्यू मिल रहे हैं। इस बीच किसी का भाई किसी की जान फिल्म देखने के बाद फैंस को तगड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। सलमान खान की पहली बॉलीवुड फिल्म 'मैंने प्यार किया' और किसी का भाई किसी की जान में एक तगड़ा कनेक्शन है। मूवी में सलमान की पहली हीरोइन भाग्यश्री (Bhagyashree) भी सरप्राइज पैकेज बनकर नजर आने वाली हैं।
'किसी का भाई किसी की जान' का 'मैंने प्यार किया' से कनेक्शन
फिल्म किसी का भाई किसी की जान में भाग्यश्री का स्पेशल कैमियो नजर आने वाला है। दर्शक भाग्यश्री और सलमान की जोड़ी को करीब 33 साल बाद एक साथ देखने वाले हैं। दोनों को आखिरी बार 1989 की ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म मैंने प्यार किया में देखा गया था। किसी का भाई किसी की जान के मेकर्स ने मैंने प्यार किया को एक प्यारा ट्रिब्यूट देने का फैसला किया है। भाग्यश्री के साथ, उनके पति हिमालय दासानी और बेटे अभिमन्यु दासानी भी फिल्म में स्पेशल कैमियो में नजर आने वाले हैं। सिनेमाघरों में फैंस को इन कैमियो से तगड़ा सरप्राइज मिलने वाला है।
सलमान की मूवी को मिले औसत रिव्यू
किसी का भाई किसी की जान के रिव्यू की बात करें तो फिल्म को एवरेट फैमिली एंटरटेनर मूवी बताया जा रहा है। फिल्म को देखने के बाद कई फैंस का मानना है कि फिल्म का चलना केवल सलमान खान की स्टारडम पर निर्भर करेगा, क्योंकि फिल्म की कहानी वही घिसी-पिटी पुरानी बॉलीवुड फिल्मों जैसी है, कई मौकों पर फिल्म बोरिंग भी हो जाती है। आइए एक बार किसी का भाई किसी की जान के बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन और रिव्यू पर नजर डालते हैं।
