Entertainment News 10th April: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी हलचल भरा रहा। आज सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ki Bhai Kisi Ki Jaan) का ट्रेलर रिलीज होगा। फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उर्फी जावेद (Uorfi Javed) ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को लगाई लताड़। कृष्णा अभिषेक ने एक बार फिर अपने मामा गोविंदा के संग लड़ाई का राग अलापा। आज बिना देर किए मनोरंजन जगत की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।
सलमान खान की फिल्म किसी की भाई किसी की जान का ट्रेलर रिलीज होगा। ट्रेलर के रिलीज होने का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। लंबे समय बाद सलमान की फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। ये फिल्म ईद पर रिलीज होगी। फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े, वेकटेंश लीड रोल में है।
उर्फी जावेद एक बार फिर लाइमलाइट में हैं। कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर और करीना ने उर्फी के फैशन स्टेटमेंट पर खुलकर बात की थी। रणबीर कपूर ने उर्फी के फैशन को बेकार बताया था। वहीं, करीना ने एक्ट्रेस के फैशन सेंस की तारीफ की थी। अब उर्फी ने इस पर रिएक्ट किया है। उर्फी ने कहा कि करीना तो मेरी तारीफ कर दी ना। रणबीर की क्या औकात है।
रिपोर्ट्स के अनुसार वरुण धवन और नताशा दलाल पेरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों को कल फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर देखा गया था जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वरुण पिता बनने वाले हैं। वरुण के करीबी सूत्रों ने कहा कि वरुण धवन की पत्नी नताशा प्रेग्नेंट नहीं है। ये खबर अफवाह है।
कृष्णा अभिषेक ने एक बार फिर मामा गोविंदा के नाम पर रागा अलापा है। कृष्णा का लेटेस्ट इंटरव्यू चर्चा में छाया हुआ है। गोविंदा ने कहा कि 'मैं अगर नाराज होकर कुछ कहता हूं तो वो इसलिए क्योंकि मैं गोविंदा जी को अपना मानता हूं। ये मेरा पारिवारिक मैटर है।
रिया चक्रवर्ती गैंग लीडर बनकर सुपरहिट गेम शो एमटीवी रोडीज 19 में वापसी करेंगी। रिया के वापसी से सुशांत के फैंस को मिर्ची लग सकती हैं। रिया सुशांत की मौत के बाद से किसी टीवी शो या फिल्म में नजर नहीं है। रिया के वापसी से उनके फैंस बेहद खुश है।
