Varun Dhawan and Natasha Dalal pregnancy rumors: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) जल्द ही पिता बनने वाले हैं, ऐसी अफवाहें बीते दिन से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। एक्टर अपनी वाइफ नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ एक क्लिनिक के बाहर नजर आए हैं, जिस वजह से फैंस प्रेग्नेंसी की खबरें सच मान रहे हैं। हालांकि अब इसपर बड़ा खुलासा हो गया है। वरुण और नताशा ने दो साल पहले शादी की थी। शादी के 2 साल बाद नताशा की प्रेग्नेंसी एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स का मानना है कि नताशा दलाल प्रेग्नेंट हैं। इस बीच अब प्रेग्नेंसी की खबरों की पूरी सच्चाई सामने आ गई है। एक्टर के एक करीबी ने साफ कर दिया है कि प्रेग्नेंसी की खबरें झूठी हैं, और इनमें कोई सच्चाई नहीं हैं। वरुण धवन के फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि वह भी आलिया भट्ट की राह पर चलते हुए जल्द ही पिता बनने वाले हैं।
प्रेग्नेंट नहीं हैं नताशा दलाल?
वरुण धवन के एक करीबी ने हमारे सहयोगी ई टाइम्स को बताया, 'मीडिया में कुछ भी छपता है, लोग कुछ भी बोल रहे हैं, प्रेग्नेंसी की खबरें केवल और केवल झूठ है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है।' इसके साथ ही अब यह साफ हो गया है कि वरुण फिलहाल पिता नहीं बनने वाले हैं। हालांकि प्रेग्नेंसी की इन खबरों पर न तो वरुण धवन की तरफ से कोई बयान सामने आया है और न ही नताशा ने इसपर कोई जवाब दिया है। इस बीच कई फैंस का मानना है कि जल्द ही एक्टर पिता बनने की खुशखबरी सुना सकते हैं।
वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर बवाल में जाह्नवी कपूर के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। इसके अलावा एक्टर सामंथा रुथ प्रभु के साथ Citadel में दिखाई देंगे।
