Krushna on differences with Govinda: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के हीरो नं. 1 गोविदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक की लड़ाई लम्बे समय से लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई है। कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) और गोविंदा का परिवार काफी समय से एक-दूसरे के खिलाफ जहर उगलता रहा है लेकिन पिछले कुछ समय से ये सभी चुप हैं। कृष्णा अभिषेक हाल ही में मीडिया के सामने आए, जहां उन्होंने इस मुद्दे पर फिर से बात की। कृष्णा अभिषेक ने कहा है कि वो गोविंदा (Govinda) को अपना मानते हैं इसलिए नाराजगी जताने का हक रखते हैं।
गोविंदा संग लड़ाई पर कृष्णा अभिषेक ने फिर दिया बड़ा बयान
कृष्णा अभिषेक ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि जब आप किसी को अपना मानते हैं तो उससे नाराज होने का हक भी रखते हैं। कृष्णा अभिषेक के अनुसार, 'मैं अगर नाराज होकर कुछ कहता हूं तो वो इसलिए क्योंकि मैं गोविंदा जी को अपना मानता हूं। ये मेरा पारिवारिक मैटर है।' कृष्णा अभिषेक के इस बयान पर अब तक गोविंदा या उनके परिवार की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। देखना दिलचस्प रहेगा कि गोविंदा इस बयान पर कैसे रिएक्ट करते हैं।
गोविंदा की पत्नी सुनीता कृष्णा को माफ करने के लिए तैयार नहीं
बता दें गोविंदा और कृष्णा की लड़ाई इतनी लम्बी इसलिए खिंच गई है क्योंकि सुनीता कॉमेडियन को माफ करने के लिए तैयार नहीं हैं। सुनीता कृष्णा को कई बार सरेआम सुना चुकी हैं। बताया जाता है कि गोविंदा और कृष्णा अपनी-अपनी पत्नियों के ईगो की वजह से आमने सामने आ गए हैं। सुनीता और कश्मीरा का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है, जिस कारण गोविंदा-कृष्णा की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।
