बॉलीवुड

रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' की इमरान हाशमी ने बांधे तारीफों के पुल, संदीप रेड्डी वांगा के लिए कही ये बात

Emraan Hashmi on Ranbir Kapoor's Animal: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'हक' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इस दौरान इमरान हाशमी ने रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' को लेकर कहा कि उन्हें यह बहुत पसंद आई। यही नहीं संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन को भी इमरान ने कमाल बताया।

Image

Emraan Hashmi Lauds Sandeep Reddy Vanga For Animal

Emraan Hashmi on Ranbir Kapoor's Animal: साल 2023 में रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' (Animal) को मेकर्स ने दुनिया भर में रिलीज किया था। इस मूवी में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, त्रिप्ती डिमरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आए। कई लोगों ने रणबीर कपूर की 'एनिमल' की तारीफ की तो कईयों को यह खास पसंद नहीं आई। मगर अब बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' की तारीफों के पुल बांधे हैं। इतना ही उन्हें संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) का निर्देशन भी खूब पसंद आया।

इमरान हाशमी की पसंद आई रणबीर कपूर की 'एनिमल'

हाल ही में व्हाई नॉट सिनेमा के साथ बात करते हुए इमरान हाशमी फिल्म 'एनिमल' का निर्देशन करने के लिए संदीप रेड्डी वांगा की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'एनिमल जैसी फिल्मों की सभी की अपनी अलग-अलग राय है। लोग ऐसी फिल्मों को पसंद करते हैं या उनसे नापसंद करते हैं। मुझे फिल्म अच्छी लगी और इस मूवी मूव में उनका कन्विक्शन देख सकते हैं। वो एक ऐसे डायरेक्टर हैं तो दिल से काम करते हैं। उन्होंने वहीं फिल्म बनाई जैसी वो बनाना चाहते हैं। उनकी फिल्मों को भ्रष्टाचार नहीं है।'

यहां देखिए 'एनिमल' का ट्रेलर...

इमरान हाशमी ने आगे कहा, 'मैंने जब फिल्म का पहला सीन देखा तो मुझे लगा कि ऐसे शॉट्स नहीं दे सकता है। यह एकदम नए जैसा था लेकिन यह डायरेक्टर का कॉन्फिडेंस था क्योंकि उन्होंने सीन को होल्ड किया हुआ था। उन्होंने इसे केवल दो शॉट में पूरा किया जबकि यह लंबा सीन था।'

ये है इमरान हाशमी-यामी गौतम की 'हक' का ट्रेलर...

वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी को आने वाले दिनों में फिल्म 'हक' में देखा जाएगा। इस मूवी में इमरान हाशमी के साथ यामी गौतम अहम रोल में दिखाई देंगे। जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस मूवी का निर्देशन सुपर्ण वर्मा ने किया है। 'हक' 7 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article