बॉलीवुड

22 साल बाद Diwali रिलीज को मिला 'A' सर्टिफिकेट, Ek Deewane Ki Deewaniyat पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

Ek Deewane Ki Deewaniyat got A certificate: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की अपकमिंग मूवी एक दीवाने की दीवानियत को सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिला है। पिछले 22 सालों में ऐसा कभी भी नहीं हुआ है कि किसी दीवाली रिलीज को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट दिया हो।

Image

Image Source: Ek Deewane Ki Deewaniyat

Ek Deewane Ki Deewaniyat got A certificate: दीवाली पर रिलीज होने वाली फिल्में अक्सर फैमिली एंटरटेनर्स रही हैं। फिल्म निर्माता इस बात का पूरा ख्याल रखते हैं कि वो अपने बैनर की ऐसी मूवी सिनेमाघरों में रिलीज करें, जिसको दर्शक पूरे परिवार के साथ एनजॉय कर सकें। अगर दीवाली के पिछले 22 सालों का इतिहास उठाकर देखेंगे तो हमें पता चलेगा कि भले ही फिल्म की भी हीरो या निर्माता ही रही हो लेकिन इस बात का खासा ख्याल रखा गया है लेकिन एक दीवाने की दीवानियत के मेकर्स ने बोल्ड मूव चलते हुए ये फैसला लिया कि वो अपनी ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे भले ही इसको सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट क्यों न मिला हो।

मीडिया में सामने आई ताजा खबर की मानें तो सेंसर बोर्ड ने एक दीवाने की दीवानियत में 6 कट्स लगाए हैं और मेकर्स को इन जगहों पर बदलाव करने की सलाह दी है। इसके साथ-साथ सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ए रेटिंग दी है, जिस कारण इसकी ऑडियंस सीमित हो गई है। 21 अक्टूबर को मेकर्स एक दीवाने की दीवानियत में ये 6 बदलाव करने के बाद ही इसे रिलीज करेंगे।

एक दीवाने की दीवानियत को ए सर्टिफिकेट मिलने से थामा को मिलेगा फायदा

21 अक्टूबर के दिन हर्षवर्धन राणे और आयुष्मान खुराना की थामा एक साथ रिलीज होगी। जहां थामा एक फैमिली एंटरटेनर है, वहीं एक दीवाने की दीवानियत को ए सर्टिफिकेट मिल चुका गया है। एक दीवाने की दीवानियत को ए सर्टिफिकेट मिलने की वजह को थामा को फायदा होने की उम्मीद है क्योंकि फैमिली ऑडियंस की पहली च्वाइस साफ तौर पर आयुष्मान की हॉरर कॉमेडी मूवी रहेगी। हांलाकि ऐसा नहीं है कि एक दीवाने की दीवानियत की कमाई पर इसका बहुत असर पड़ेगा।

अगर हम इतिहास उठाकर देखेंगे तो पाएंगे कि ए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज हुई एनिमल और कुली ने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर सफलता हासिल की है। इन दोनों फिल्मों ने न केवल रिकॉर्डतोड़ कमाई की है बल्कि इन्हें दर्शकों ने भी खूब पसंद किया है। एनिमल और कुली जैसी फिल्मों की कमाई बताती है कि एक दीवाने की दीवानियत की कमाई पर ए सर्टिफिकेट की वजह से ज्यादा असर नहीं पड़ने वाला है क्योंकि ऐसी मूवी की ऑडियंस ही अलग होती है, जो इसे देखने के लिए जाएगी ही।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article