बॉलीवुड

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर को देख लोगों ने बजाई तालियां, छा गया फर्स्ट लुक

Eetha Teaser: लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बन रही श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' का टीजर 'कॉकटेल 2' के साथ अटैच किया गया है, जिसे देख दर्शक झूम उठे हैं और इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

छा गया 'ईथा' का फर्स्ट लुक

Eetha Teaser: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्देशन लक्ष्मण उतेकर महाराष्ट्र के इतिहास के एक और नए चैप्टर के साथ सिनेमाघरों में वापस लौटने को तैयार हैं। 'छावा' का निर्देशन करने एक बाद अब लक्ष्मण उतेकर 'ईथा' के माध्यम से विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की कहानी पेश करने जा रहे हैं। इस मूवी में श्रद्धा कपूर को अहम भूमिका में देखा जाएगा। शाहिद कपूर, कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' की रिलीज के साथ दर्शकों को बड़ा सरप्राइज मिला है। 'कॉकटेल 2' के साथ 'ईथा' का जबरदस्त टीजर अटैच किया गया है, जिसमें दर्शकों को श्रद्धा को लावणी नृत्यांगना के रूप में एक शानदार झलक देखने को मिली। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Box Office Prediction Day 1: पहले दिन गदर मचाएगी शाहिद-कृति और रश्मिका की फिल्म, इतना होगा बिजनेस)

श्रद्धा कपूर की 'ईथा' का टीजर हुआ रिलीज

'ईथा' का टीजर विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन के एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्से पर आधारित है। श्रद्धा कपूर पहले फ्रेम से ही इस किरदार में जबरदस्त लग रही हैं। टीजर में उन्हें गर्भवती अवस्था में दिखाया गया है। गर्भावस्था के बावजूद वे स्टेज पर अपना प्रदर्शन जारी रखती हैं। शो के दौरान उन्हें पता चलता है कि बच्चा होने वाला है। फिर भी वो परफॉर्मेंस बीच में नहीं छोड़तीं। वे शांत रहती हैं, बैकस्टेज जाती हैं और वहां बच्चे को जन्म देती हैं। दर्शक यह देखकर हैरान रह जाते हैं और उनकी हिम्मत व समर्पण की तारीफ करते हैं। श्रद्धा कपूर स्टारर के टीजर को देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Sunny Kaushal और Sharvari के रास्ते हुए अलग, ब्रेकअप होने की वजह आई सामने)

विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर बेस्ड है फिल्म

विठाबाई महाराष्ट्र की बहुत प्रसिद्ध तमाशा कलाकार थीं। उन्होंने लोक नृत्य तमाशा की विरासत को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई। उनके पिता और चाचा भाऊ-बापू मंग नारायणगांवकर नाम का परिवारिक तमाशा दल चलाते थे। इसकी शुरुआत उनके दादा नारायण खुडे ने की थी। विठाबाई बचपन से ही लावणी, गवळण, भेदिक जैसे तरह-तरह के गीतों के बीच बड़ी हुईं। उन्हें 'तमाशा सम्रदिनी' कहा जाता था। उन्होंने कई बड़े पुरस्कार जीते, जिनमें 1957 और 1990 में राष्ट्रपति पुरस्कार भी शामिल हैं। इतनी प्रसिद्धि और लोकप्रियता के बावजूद विठाबाई को पैसे की बहुत तंगी झेलनी पड़ी। मरने के बाद उनके अस्पताल के बिल भी डोनर्स ने चुकाए था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article