Shraddha Kapoor's Eetha: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी हुई है। टीजर रिलीज होने के बाद दर्शकों ने श्रद्धा के लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर बनने के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की खूब तारीफ की। मगर फिल्म के टाइटल को लेकर विवाद हुआ। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने सवाल उठाया कि फिल्म का नाम 'ईथा' क्यों रखा गया, विठाबाई का नाम क्यों नहीं? कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि इस टाइटल पर स्वर्गीय कलाकार की फैमिली को भी आपत्ति है। टाइटल को लेकर चले विवाद पर अब विठाबाई की सबसे बड़ी बेटी ने चुप्पी तोड़ दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Alpha Box office Day 1: आलिया-शरवरी स्टारर के मेकर्स की टूट सकती है उम्मीद, इतना रहेगा फर्स्ट डे कलेक्शन)
'ईथा' टाइटल पर फैमिली को नहीं है कोई ऑब्जेक्शन
मंगला बंसोडे करवाडीकर ने श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' के टाइटल को लेकर चल रहे विवाद पर खुलकर बात की। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि विठाबाई नारायणगांवकर के बेटे कैलाश और राजेश नारायणगांवकर तथा उनके पोते मोहित नारायणगांवकर को फिल्म का टाइटल पसंद नहीं है। ठाबाई की सबसे बड़ी बेटी और 75 वर्षीय तमाशा कलाकार मंगला ने इन खबरों को खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि फैमिली को 'ईथा' टाइटल से कोई प्रॉब्लम नहीं है। उनके मुताबिक 'ईथा' उनके मां विठाबाई का प्यारा नाम था, गांव में लोग उनकी परफॉर्मेंस के दौरान यही कहकर बुलाते थे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Alpha X Review: आलिया-शरवरी की 'ऐल्फा' देख निराश हुए दर्शक !! खराब स्टोरी और VFX की हो रही है आलोचना)

Shraddha Kapoor's Eetha
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए मंगला बंसोडे करवाडीकर ने कहा, 'हमें फिल्म के टाइटल पर कोई ऑब्जेक्शन नहीं है। मैंने मोहित से बात कर ली है और उनसे कहा है कि इस बारे में आगे कोई बयान न दें। यह टाइटल बिल्कुल सही है क्योंकि उन दिनों गांवों में जहां मेरी मां डांस करती थीं, लोग उन्हें अक्सर 'ईथा' ही कहकर बुलाते थे।' उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर से जब बात हुई थी, तब उन्होंने यह बात उनको भी बता दी थी।
