बॉलीवुड

Dostana 2: इस महीने से शूटिंग शुरू करेंगे Vikrant Massey और Lakshya !! जानिए तारीख

Vikrant Massey-Lakshya's Dostana 2: करण जौहर के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'दोस्ताना 2' (Dostana 2) को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। बताया जा रहा है कि विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और लक्ष्य (Lakshya) अगले महीने से फिल्म 'दोस्ताना 2' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।

Image

Pic Credit: Instagram

Vikrant Massey-Lakshya's Dostana 2: मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अपने बैनर तले बन रही फिल्म 'दोस्ताना 2' (Dostana 2) के लिए विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और लक्ष्य को फाइनल किया है। फैन्स भी विक्रांत मैसी और लक्ष्य के बीच की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं। दोनों एक्टर्स भी इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए बेकरार हैं। अब 'दोस्ताना 2' की शूटिंग शुरू होने को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि अगले महीने मेकर्स इस मूवी की शूटिंग को विक्रांत और लक्ष्य (Lakshya) के साथ शुरू कर सकते हैं।

इस महीने से 'दोस्ताना 2' की शूटिंग होगी शुरू

फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार विक्रांत मैसी और लक्ष्य फरवरी 2026 में 'दोस्ताना 2' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से इस मूवी की शूटिंग शुरू करने को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विक्रांत मैसी ने खुद यह कन्फर्म किया था कि वो 'दोस्ताना 2' कर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मूवी में पहले कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर की जोड़ी नजर आने वाली थी लेकिन क्रिएटिव डिफरेंस के चलते कार्तिक ने यह मूवी छोड़ दी थी।

'दोस्ताना 2' साल 2008 में आई फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल है। इस मूवी का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया था और करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले इसका निर्माण किया था। 'दोस्ताना' में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में थे। बॉबी देओल, किरण खेर और बोमन ईरानी ने सहायक भूमिकाएं निभाई थीं। अब आप 'दोस्ताना 2' को देखने के लिए कितने बेताब हैं, इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट्स के जरिए दे सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article