बॉलीवुड

'मुझे बहुत गुस्सा आया था..' पापा जावेद अख्तर के शबाना आजमी संग दूसरी शादी पर बोले फरहान अख्यर, बताई आपबीती

Farhan Akhtar on Javed Akhtar's Second Marriage: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने अब अपने पिता जावेद अख्तर की एक्ट्रेस शबाना आजमी संग दूसरी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने खुलासा किया है कि उन्हें इस बात पर काफी गुस्सा आया था। सोशल मीडिया पर उनका बयान वायरल हो रहा है।

Image

Farhan Akhtar on his father Javed Akhtar's Second Marriage

Farhan Akhtar on Javed Akhtar's Second Marriage: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने अपनी जिंदगी के उस समय की बात की है, जब पिता जावेद अख्तर ने दूसरी शादी कर ली थी। फरहान के पिता और लेखक जावेद अख्तर ने उनकी मां हनी ईरानी को छोड़ दिया था और एक्ट्रेस शबाना आजमी से दूसरी शादी कर ली थी। फरहान ने उस कठिन समय की बात करते हुए कई खुलासे भी किए हैं। एक्टर ने बताया कि इस बात पर उन्हें काफी गुस्सा आया था, उन्हें ऐसा लगा था कि किसी ने धोखा दिया है। उन्होंने अमेजन प्राइम की लेटेस्ट डॉक्यू-सीरीज, एंग्री यंग मेन में इस बारे में खुलकर बात की है। एक्टर का ये बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एंग्री यंग मेन के आखिरी एपिसोड में फरहान अख्तर ने खुलासा किया कि जब जावेद अख्तर ने उनकी मां से अलग होने का फैसला किया तो वह गुस्से में थे और उन्हें अपने पिता से धोखा मिलने जैसा फील हो रहा था। अपने कठिन समय को याद करते हुए एक्टर ने कहा, 'एक दौर ऐसा भी था जब मैं उनसे नाराज था। मुझे ऐसा लग रहा था जैसे उन्होंने मुझे धोखा दिया है। उस समय वो सारी फीलिंग्स मेरे अंदर थीं जो एक बच्चे के अंदर होती हैं।'

इसी बारे में बात करते हुए, जोया अख्तर ने कहा कि पिता की नई शादी को स्वीकार करने में काफी समय लगा था। परिवार में उथल-पुथल मच गई थी और बाहर के लोग भी कई तरह की बातें बनाने लगे थे। हालांकि जोया ने बताया कि शबाना आजमी ने इस वक्त पर काफी पॉजिटिव चीजें की जिससे सभी के लिए काफी आसानी हो गई। जोया ने कहा, 'दोनों के अलग होने के बाद हम अपनी मां हनी ईरानी के साथ रहते थे। इसलिए, हमने अपनी मां के साथ अधिक समय बिताया। लेकिन, हां...मेरे पिता के साथ चीजें वापस नॉर्मल हो गई थीं।'

Madhav Sharma
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article