बॉलीवुड

निपट गया Don 3 विवाद, रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर को वापस करेंगे 10 करोड़ रुपये!!

रणवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से डॉन 3 विवाद में फंसे हुए थे, जिसका निपटारा हो चुका है। रणवीर सिंह ने इस विवाद को खत्म करने के लिए एक्सेल एंटरटेनमेंट को 10 करोड़ रुपये चुकाने का वादा किया है।

Image

Farhan Akhtar Ranveer Singh ने 10 करोड़ में निपटाया Don 3 (Image Source: Movie Poster/Social Media)

KEY HIGHLIGHTS
  • लम्बे समय से चल रहा था डॉन 3 विवाद
  • रणवीर सिंह एक्सेल एंटरटेनमेंट को चुकाएंगे 10 करोड़ रुपये
  • अगली मूवी में एक्सेल एंटरटेनमेंट को देंगे हिस्सा

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह बीते काफी समय से धुरंधर 2 की सफलता का स्वाद चख रहे थे लेकिन डॉन 3 विवाद लगातार उनका मजा खराब कर रहा था। डॉन 3 विवाद की वजह से रणवीर सिंह का नाम लगातार मीडिया में उछल रहा था, जो आखिरकार निपट गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह ने डॉन 3 विवाद निपटा लिया है, जो पिछले काफी महीनों से लम्बित था। रणवीर सिंह ने एक्सेल एंटरटेनमेंट को 10 करोड़ रुपये चुकाने का वादा किया है ताकि उनका नुकसान पूरा हो सके। फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी ने डॉन 3 शुरू करने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली थीं, जिसके बाद रणवीर सिंह ने इस मूवी से अपने हाथ पीछे खींचे थे। ऐसे में एक्सेल एंटरटेनमेंट को भारी नुकसान हुआ था, जिसको लेकर लगातार विवाद हो रहा था। (इसे भी पढ़े: Raaka से लीक हुआ अल्लू अर्जुन का लुक?)

रणवीर सिंह ने मानी एक्सेल एंटरटेनमेंट की ये 2 शर्तें

फ्रीप्रेस जर्नल ने अपनी ताजा रिपोर्ट में जानकारी दी है कि रणवीर सिंह ने एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा दी गई 10 करोड़ की साइनिंग अमाउंट वापस के लिए तैयार हो गए हैं। इसके साथ-साथ रणवीर सिंह ने अपनी अगली प्रोडक्शन हाउस मूवी में एक्सेल एंटरटेनमेंट को कुछ प्रतिशत हिस्सा देने के लिए भी हामी भर दी है। रणवीर सिंह प्रलय नाम की मूवी पर काम शुरू करने वाले हैं, जिसमें अब एक्सेल एंटरटेनमेंट भी निर्माता के तौर जुड़ेगा। रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच अभी हिस्सेदारी को लेकर फैसला नहीं हुआ है, जिस पर जल्द ही चर्चा की जाएगी। (इसे भी पढ़े: कौन है Vijay Varma की नई गर्लफ्रेंड Aaliyah Qureishi? पता चल गया)

Ranveer Singh का Don 3 विवाद निपटा

Ranveer Singh का Don 3 विवाद निपटा (Image Source: Movie Poster)

रणवीर सिंह के बाद Don 3 में कौन दिखेगा?

शाहरुख खान और रणवीर सिंह के बाद डॉन 3 में कौन सा एक्टर दिखाई देगा, अभी ये साफ नहीं है। एक्सेल एंटरटेनमेंट डॉन 3 शुरू करने के लिए बेकरार है लेकिन किसी भी बड़े अभिनेता द्वारा हरी झंडी ना दिखाने की वजह से ये प्रोजेक्ट अटका पड़ा है। रणवीर सिंह एक बिग बजट एक्शन मूवी करना चाहते थे लेकिन धुरंधर 2 के हिट होने के बाद एक्टर ने इस मूवी से अपने हाथ पीछे खींच लिए।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article