बॉलीवुड

EXCLUSIVE: बॉक्स ऑफिस के नंबर ही फिल्म की क्वालिटी बताते हैं? रणवीर शौरी ने कहा- 'बिल्कुल नहीं लेकिन...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 25, 2026, 03:06 PM IST

Ranvir Shorey on Box Office Collection: एक्टर रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) ने अभी हाल ही में Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान रणवीर शौरी बॉलीवुड को लेकर आपनी राय रखी। साथ ही साथ उन्होंने फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर भी अपनी बात रखी। तो चलिए...

Image

Image Source: IMDb

Ranvir Shorey on Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) अपनी कमाल की फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। रणवीर शौरी के बयान अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन सब के बीच रणवीर शौरी का एक इंटरव्यू सामने आया हैं। रणवीर शौरी ने Zoom को दिए इंटरव्यू में कई ऐसे सवालों को जवाब दिए जिसका फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस इंटरव्यू के दौरान रणवीर शौरी कुछ ऐसा बोला है, जिसने बी-टाउन में हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं रणवीर शौरी ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या कहा है।

रणवीर शौरी ने कही ये बात

एक्टर रणवीर शौरी एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि रणवीर शौरी का Zoom को दिया इंटरव्यू है। रणवीर शौरी ने इस इंटरव्यू के दौरान कई बड़े खुलासे किए। रणवीर शौरी ने एक इंटरव्यू में कहा कि बॉक्स ऑफिस के नंबर ही किसी फिल्म की अच्छाई को नापने का एकमात्र तरीका नहीं हैं। लेकिन उन्होंने ये भी माना कि हकीकत में बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बहुत मायने रखते हैं। उन्होंने कहा कि 'आदर्श दुनिया में सिनेमा एक कला है, ये आर्ट और एंटरटेनमेंट की दुनिया है। आर्ट की कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती, ये बेमोल है। लेकिन एंटरटेनमेंट में पैसा जुड़ा होता है। फिल्म या सीरीज बनाने में बहुत पैसा लगता है और वो पैसा वापस आना चाहिए। फिल्म से मुनाफा होना चाहिए ताकि लोग आगे भी पैसा लगाने को तैयार हों। तो क्या बॉक्स ऑफिस के नंबर ही फिल्म की क्वालिटी बताते हैं? बिल्कुल नहीं लेकिन इस बिजनेस की कड़वी सच्चाई ये है कि पैसा मायने रखता है, बहुत मायने रखता है।' इसके बाद रणवीर शौरी ने आजकल की ट्रेंड के बारे में कहा कि 'मैं एक्टर इसलिए नहीं बना कि मुझे फेम चाहिए था। मैं तो फिल्ममेकर बनना चाहता था। मुझे फिल्में बनाने से प्यार है। जो भी फेम मुझे मिला है, वो मैं सिर्फ अच्छे काम और अच्छी फिल्में बनाने के लिए चाहता हूं। मैं सिर्फ फेमस होने के लिए फेमस नहीं होना चाहता।'

इस सीरीज को लेकर चर्चा में हैं रणवीर शौरी

एक्टर रणवीर शौरी इस फिल्म के साथ-साथ अपनी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज बिंदिया के बहुबली 2 (Bindiya Ke Bahubali 2) को लेकर चर्चा में हैं। रणवीर शौरी के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article