बॉलीवुड

"Kick*** स्पाई थ्रिलर..." धुरंधर देखकर उछल पड़े रणवीर शौरी, जमकर की तारीफ

Ranvir reviews Dhurandhar: रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म धुरंधर इन दिनों सिनेमाघरों में तबाही मचा रही है और दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है। एक्टर रणवीर शौरी ने भी धुरंधर देख ली है और सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने इस मूवी की जमकर तारीफ की है।

Image

Image Source: Dhurandhar/Ranveer

Ranvir reviews Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी अक्सर अपनी एक्टिंग और दमदार रोल के लिए लोगों के बीच जाने जाते हैं लेकिन इस वक्त उनका सोशल मीडिया पोस्ट लोगों के बीच चर्चा में है, जिसमें उन्होंने फिल्म धुरंधर की जमकर तारीफ की है। रणवीर शौरी ने हाल ही में फिल्म धुरंधर देखी है और इसकी तारीफ में लम्बा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। रणवीर शौरी ने फिल्म धुरंधर की तारीफ करते हुए लिखा है कि ये एक कमाल की स्पाई थ्रिलर है, जिसमें किसी के खिलाफ नफरत नहीं फैलाई गई है। (इसे भी पढ़ें: 100 दिन बाद खून की होली खेलेगा Toxic, ईद पर दिखेगा यश का खूंखार अवतार)

रणवीर शौरी ने की फिल्म धुरंधर की जमकर तारीफ

एक्टर रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म धुरंधर की तारीफ में लिखा है, "मैं फिल्म धुरंधर सोमवार की रात को देखी है। जब मैं थिएटर में घुसा तो सभी सीटे भरी हुई थीं। मुझे ये फिल्म बहुत ही पसंद आई है। ये एक कमाल की स्पाई थ्रिलर है, जिसमें किसी के भी खिलाफ हेट नहीं फैलाई गई है। इसमें बस ये दिखाया गया है कि कैसे पाकिस्तान में आतंकवाद को पनाह मिलती है और वहां से ये पड़ोसी देश में फैलता है। आदित्य धर ने कमाल की फिल्म बनाई और इसमें सभी ने बेहतरीन काम किया है। इसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।"

बताते चलें कि जब से फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तब से ही इसकी बातें हो रही हैं। जिन्हें ये पसंद आ रही है वो इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और जिन्हें ये पसंद नहीं आ रही है वो इसे वेल मेड प्रोपेगेंडा मूवी बता रहे हैं। रणवीर शौरी ने अपने ताजा ट्वीट में ऐसे ही लोगों पर निशाना साधा है, जिन्होंने फिल्म धुरंधर पर प्रोपेगेंडा मूवी का आरोप लगाया है। फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे कलाकार हैं, जिनकी अदाकारी की बहुत तारीफ हो रही है। बहुत सारे लोग अक्षय खन्ना के मुरीद हो गए हैं और उनके किरदार को धुरंधर की हाईलाइट बता रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article