बॉलीवुड

Diwali Box office Collection: मुनाफे का सौदा है दिवाली पर फिल्म रिलीज करना, बीते 7 साल में ऐसा रहा कलेक्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 08:12 AM IST

दीपावली के शुभ अवसर पर फिल्मों को रिलीज करने का चलन कई साल से चला आ रहा है जहां फिल्म मेकर्स इस दिन भारी पैसा कमाते हैं। इस बार दिवाली के मौके पर सुपरस्‍टार अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु और अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड रिलीज होने वाली हैं।

Image

Diwali Box office Collection: मुनाफे का सौदा है दिवाली पर फिल्म रिलीज करना, बीते 7 साल में ऐसा रहा कलेक्शन

KEY HIGHLIGHTS
दीपावली पर फिल्मों को रिलीज करने का चलन कई साल से चला आ रहा है
दिवाली पर आने वाली फ‍िल्‍में बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों कमाती हैं
इस बार दिवाली के मौके पर रामसेतु और थैंक गॉड रिलीज हो रही हैं

Diwali Box office Collection and Ram Setu- Thank God Box office Prediction: ईद, दीवाली, होली, 26 जनवरी, 15 अगस्‍त जैसे मौकों पर मेकर्स अपनी फ‍िल्‍में रिलीज करके छुट्टी का लाभ उठाते हैं। त्‍योहारों को भुनाने का फ‍िल्‍म मेकर्स का पुराना फंडा है। हर साल बॉलीवुड की फिल्में दीपावली के दिन रिलीज की जाती हैं जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती हैं और करोड़ों कमाती हैं। दीपावली के शुभ अवसर पर फिल्मों को रिलीज करने का चलन कई साल से चला आ रहा है जहां फिल्म मेकर्स इस दिन भारी पैसा कमाते हैं।

इस बार दिवाली के मौके पर सुपरस्‍टार अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु (Akshay Kumar Starrer Ram Setu) और अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड (Ajay Devgn Starrer Thank God) रिलीज होने वाली हैं। बीते साल भी दिवाली के अवसर पर अक्षय कुमार की ही फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi Movie) रिलीज हुई थी। फ‍िल्‍म बिजनेस की समझ रखने वालों का मानना है कि रामसेतु और थैंक गॉड से बेहतरी कलेक्शन की उम्मीद की जा सकती है। दोनों ही फिल्में बिग बजट होने के साथ साथ शानदार स्टार कास्ट वाली हैं। अक्षय कुमार और अजय देवगन दोनों को ही लेकर दर्शकों में क्रेज रहता है। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि दोनों में कौन सी फिल्म ज्यादा सफल होती है। आइये एक नजर डालते हैं अब तक द‍िवाली पर रिलीज हुई फ‍िल्‍मों की कमाई पर-

सूर्यवंशी (2021)

बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी ने पहले दिन ही 26.29 करोड़ रुपए की कमाई की। इस फिल्म को देशभर की 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था, जबकि अन्य 66 देशों में इसे 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।

हाउसफुल 4, मेड इन चाइना और सांड की आंख (2019)

2019 में अक्षय कुमार स्टारर हाउसफुल 4, राजकुमार राव की मेड इन चाइना और तापसी पन्नू स्टारर सांड की आंख दीपावली पर रिलीज हुई थीं। दर्शकों के लिए यह दीपावली ट्रिपल धमाका लेकर आई थी। मेड इन चाइना ने सिर्फ 10.3 करोड़ कमाकर तीसरा स्थान हासिल किया। सांड की आंख, अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 को टक्कर नहीं दे पाई और सिर्फ 23.3 करोड़ कमा कर दूसरे स्थान पर रह गई। हाउसफुल 4 ने 19.08 करोड़ की ओपनिंग ली थी।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान (2018)

2018 में आमिर खान वापस दीपावली के दिन अपनी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान लेकर बड़े पर्दे पर लौटे थे। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 52.25 करोड़ की कमाई की थी। इस बहुचर्चित फिल्म में अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ, फातिमा सना शेख ने काम किया है। उम्मीद के अनुसार ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को अच्छे रिव्यूज नहीं मिले थे और लेकिन बॉक्स ऑफिस पर 138.3 करोड़ की कमाई हुई थी।

सीक्रेट सुपरस्टार और गोलमाल अगेन (2017)

2017 में दीपावली के अवसर पर बॉक्स ऑफिस ने फिर से एक तकरार देखी जहां आमिर खान स्टारर सीक्रेट सुपरस्टार और अजय देवगन की गोलमाल अगेन आगे निकलने की होड़ में लगे हुए थे। गोलमाल अगेन को टक्कर देने वाली फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार ने सिर्फ 62.6 करोड रुपये कमाए वहीं गोलमाल अगेन ने 205.5 करोड़ कमा कर सीक्रेट सुपरस्टार को पछाड़ दिया था।

शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल (2016)

अजय देवगन स्टारर फिल्म शिवाय और करन जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म ऐ दिल है मुश्किल ने 2016 के दीपावली अवसर पर एक जंग छेड़ दी थी। शिवाय ने 84.8 करोड़ की कमाई की थी वहीं ऐ दिल है मुश्किल ने 106.4 करोड़ अपने नाम किए थे।

प्रेम रतन धन पायो (2015)

साल 2015 में दीपावली के पर्व पर रिलीज होने वाली फिल्म प्रेम रतन धन पायो में सलमान खान और सोनम कपूर दिखे थे। इस फिल्म को दीपावली के 3 दिन बाद रिलीज किया गया था जिसने बॉक्स ऑफिस पर 194.3 करोड़ कमाए थे।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article