बॉलीवुड

मिस्ट्री मैन संग डिनर डेट पर पहुंचीं Disha Patani, वीडियो देख ट्रोल्स बोले 'टाइगर को टाटा बोल...'

Disha Patani spotted with mystery man: बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी बीती रात एक मिस्ट्री मैन के साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुईं। कुछ दिनों पहले ही ऐसी खबरें सामने आई थीं कि दिशा और टाइगर का ब्रेकअप हो गया है। दिशा की डिनर डेट ने इन खबरों पर पक्की मुहर लगा दी है।

Image

Disha Spotted with a mystery man

Disha Patani spotted with mystery man: बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। दिशा और टाइगर की जोड़ी एक वक्त टॉक ऑफ द टाउन थी लेकिन ऐसा लग रहा है कि अब इन दोनों के बीच दूरियां आ गई हैं, जो कभी भरने वाली नहीं हैं। बीता रात दिशा पाटनी (Disha Patani) एक मिस्ट्री मैन के साथ डिनर करने के लिए पहुंची थीं, जहां मीडिया ने दोनों को अपने कैमरे में कैद कर लिया। दिशा पाटनी रेस्तरां से निकल रही थीं, तभी मीडिया ने मिस्ट्री मैन संग उनकी फोटोज ले लीं। इन फोटोज के सामने आते ही पक्का हो गया कि दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का ब्रेकअप हो गया है।

टाइगर श्रॉफ कुछ दिनों पहले करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण पर पहुंचे थे, जहां उनसे पूछा गया था कि क्या वो इस वक्त किसी हसीना को डेट कर रहे हैं? टाइगर ने जवाब देते हुए साफ कर दिया था कि वो इस वक्त किसी को डेट नहीं कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ के इस बयान से पहले इंडस्ट्री के सूत्र बता रहे थे कि उनके और दिशा के बीच सबकुछ पहले जैसा नहीं है लेकिन हीरोपंती एक्टर की जवाब ने काफी हद तक चीजें साफ कर दी थीं।

कुछ दिन पहले टाइगर की बहन के साथ दिखी थीं दिशा

अदाकारा दिशा पाटनी कुछ दिनों पहले टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) के साथ नजर आई थीं। दिशा और कृष्णा काफी अच्छी दोस्त हैं। ऐसा लगता है कि टाइगर और दिशा के ब्रेकअप की वजह से इनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा है। ये दोनों पहले जैसे ही अपनी दोस्ती कायम रखे हुए हैं। बॉलीवुड में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। जब भी किसी एक्टर की दूसरे एक्टर से अनबन होती है, तो उसके परिवार वाले भी उससे अलग हो जाते हैं। हालांकि दिशा पाटनी और कृष्णा श्रॉफ का केस थोड़ा अलग है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article