IPL 2025: आईपीएल 2025 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। कल इस दौरान सितारों का भी जलवा देखने को मिला। ओपनिंग सेरिमनी में एक्ट्रेस दिशा पटानी की डांस परफॉर्मेंस भी देखने को मिली,लेकिन डांस देखने के बाद भी दिशा पटानी के फैंस किसी बात को लेकर निराश हो रहे हैं। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस के फैंस क्यों निराशा हो रहे हैं।
दिशा पटानी (Disha Patani) की डांस परफॉर्मेंस को बीच में ही कमेंटेटर्स ने काट दिया। इस बात से फैंस के बीच काफी ज्यादा नाराजगी है। अब फैंस सोशल मीडिया पर भड़ास निकाल रहे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के 2010 के प्रदर्शन की भी लोग काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं। "कैटरीना कैफ का 2010 आईपीएल प्रदर्शन आज भी बेस्ट है। एक दूसरे यूजर ने पूछा कि जियो हॉटस्टार ने दिशा पटानी की हॉट परफॉर्मेंस को बीच में क्यों काटा? फैंस अचनाक से डांस परफॉर्मेंस के बीच कमेंट्री से काफी निराश लगे। एक यूजर ने लिखा कि कोई दिशा पाटनी की पूरी परफॉर्मेंस को डीएम कर देना।'
पागोल होय जाबो
वही श्रेया घोषाल ने 'मां तुझे सलाम' सांग से अपने परफॉर्मेंस को समाप्त किया। उनके इस सांग को लोगों ने काफी पसंद किया और स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने जोरदार आवाज में श्रेया का साथ दिया। वही श्रेया घोषाल के सॉन्ग 'पागोल होय जाबो' में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी ने परफॉर्म कर चार-चांद लगा दिया। उनके डांस मूव्स देखने के बाद लोग दीवाने हो गए। दिशा के परफॉर्मेंस के बाद रैपर करण औजला मंच पर आए। उन्होंने अपने पंजाबी गानों से सबको नाचने पर मजबूर कर दिया।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
