बॉलीवुड

Saira Banu की तबीयत में आया सुधार, चलने की दिक्कत और निमोनिया के चलते हस्पताल में थी एडमिट

Saira Banu Health Update: सायरा बानू ( Saira Banu) की टीम ने मीडिया से बातचीत करते हुए बयान दिया है कि एक्ट्रेस बिल्कुल ठीक हैं( Saira Banu Health Update) और उन्हें अब चलने में भी परेशानी नहीं हो रही।

Image

Saira Banu Health Update

Saira Banu Health Update: हिन्दी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बनो( Saira Banu) पिछले कुछ महीने से बीमार चल रही है। एक्ट्रेस को कुछ दिन पहले भी अस्पताल में एडमिट कराया गया था, अक्टूबर में उन्हें निमोनिया हो गया था उसके बाद उनकी पिंडलियों में खून के धक्के जम गए थे। अब सायरा की सेहत पर उनकी टीम ने अपडेट दिया है और बताया है कि अब वह कैसी हैं।

सायरा बानू ( Saira Banu) की टीम ने मीडिया से बातचीत करते हुए बयान दिया है कि एक्ट्रेस बिल्कुल ठीक हैं( Saira Banu Health Update) और उन्हें अब चलने में भी परेशानी नहीं हो रही। 80 साल की सायरा बानू कुछ समय से अपने खराब स्वास्थ्य के चलते परेशान रह रही थी जिसमें अब सुधार आ रहा है। उनका निमोनिया ठीक बताया जा रहा है और पैरों में जमे धक्के भी अब ठीक हो गए हैं। वह पिछले दो महीने से बीमार चल रही थी और उन्हें कई बार अस्पताल के चक्कर काटने पड़े थे।

साल 2021 में पति दिलीप कुमार( Dilip Kumar) की मौत के बाद एक्ट्रेस अकेली पड़ गई थी, वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने दिल की बात साझा करती थी। सायरा बानू ( Saira Banu) को एक भी बच्चा नहीं है, वह अकेले ही अपना जीवन काट रही हैं। उन्होंने साल 1966 में दिलीप कुमार( Dilip Kumar) से शादी की थी, उस समय सायरा केवल 22 साल की थी और उनके पति 44 साल के थे। दिलीप और सायरा की इस शादी से हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में खूब हंगामा हुआ था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article