बॉलीवुड

सलमान खान नहीं बल्कि इस सुपरस्टार के साथ फिल्म करेंगे दिल राजू, पुष्टि करते हुए किया नाम का खुलासा

Dil Raju Not Working With Salman Khan: कई दिनों लगातार मीडिया में ऐसी खबरें फैल रही थी कि तेलुगु निर्माता दिल राजू ने एक पैन-इंडिया मूवी के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान संग हाथ मिलाया है। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

Image

Pics Credit: Instagram

Dil Raju Not Working With Salman Khan: तेलुगु निर्माता दिल राजू कई वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। ऐसी खबरें सामने आई थी कि दिल राजू ने एक पैन-इंडिया मूवी के लिए सलमान खान के साथ हाथ मिलाया है। भाईजान के फैन्स इस नए प्रोजेक्ट्स को लेकर बेहद उत्साहित थे। इन खबरों के चारोंओर फैलने के बाद अब दिल राजू ने रिएक्शन देते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि वो सलमान खान के साथ काम नहीं कर रहे हैं। एक ऑफिशियल देते हुए दिल राजू ने खुद बताया है कि सलमान खान संग काम करने की अफवाहें गलत हैं। वो सलमान खान के साथ नहीं बल्कि बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार संग एक नए प्रोजेक्ट पर फोकस कर रहे हैं।

सलमान खान संग काम नहीं कर रहे हैं दिल राजू

निर्माता की टीम ने आगे कहा कि सलमान खान संग वायरल होने की खबरें जो वायरल हो रही हैं, वो पुरानी हैं। टीम ने यह भी बताया कि अगर ऐसा कुछ होता है तो इस बात की घोषणा कर दी जाएगी। फिलहाल सलमान खान के साथ किसी भी तरह के प्रोजेक्ट के लिए हाथ नहीं मिलाया गया है।

दिल राजू की टीम ने कहा, 'निर्माता दिल राजू और श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए हम यह क्लियर कर देना चाहते हिं कि ये खबरें सच नहीं हैं। इन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। कई पुरानी अटकलों को आज के समय से जोड़ा जा रहा है, जो पूरी तरह से सही नहीं है।

टीम ने मीडिया से यह भी अनुरोध किया है कि वो इस तरह की अफवाहों को ना फैलाए, जब उनकी ओर से पुष्टि नहीं की जाती है। बताते चलें ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म वेंकटेश दग्गुबाती स्टारर फिल्म 'संक्रांतिकी वस्तुनम' का हिंदी रीमेक हो सकती है। अभी तक इस मूवी को लेकर भी आधिकारिक तौर पर कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article