Salman Khan Battle of Galwan Update: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने पिता सलीम खान (Salim Khan) की तबीयत को लेकर बहुत चिंतित हैं। सलीम साहब की हालत अभी भी गंभीर है और वो लीलावती अस्पताल में आईसीयू में हैं। ऐसे में सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। फिल्म बैटल ऑफ गलवान से जुड़ी इस खबर ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। तो चलिए जानते हैं सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर क्या अपडेट सामने आया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
सलमान खान ने लिया बड़ा फैसला
एक्टर सलमान खान एक बार फिर अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह सलमान खान का एक बड़ा फैसला है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने अपनी नई फिल्म बैटल ऑफ गलवान की मौजूदा शूटिंग फिल्म सिटी से बदलकर मेहबूब स्टूडियो में शिफ्ट कर दी है। ये फैसला सिर्फ इसलिए लिया गया है ताकि सलमान अपने पिता सलीम खान के करीब रह सकें, जो मुंबई के बांद्रा वेस्ट में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। मेहबूब स्टूडियो भी बांद्रा वेस्ट में ही है, इसलिए अगर पिता की तबीयत में कोई अचानक बदलाव आता है तो सलमान बिना देर किए अस्पताल पहुंच सकते हैं। सलमान का गैलेक्सी अपार्टमेंट्स भी मेहबूब स्टूडियो से सिर्फ पांच मिनट की दूरी पर है। इससे सलमान को दोनों जगहों के बीच आसानी से आने-जाने में मदद मिलेगी। सूत्रों ने बताया कि शूटिंग अभी मुंबई में ही चल रही है। आने वाले दिनों में एक बड़ा गाना का सीक्वेंस पूरा होने वाला है। लोकेशन बदलने से सलमान को फिल्म की शूटिंग और पिता की देखभाल दोनों पर बराबर ध्यान देने में आसानी होगी। आपको बता दें कि सलमान लगातार डॉक्टरों और परिवार के सदस्यों से संपर्क में हैं और पिता की सेहत की हर अपडेट लेते रहते हैं। सलीम खान अभी निगरानी में हैं और इलाज से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
कब रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म?
डायरेक्टर अपूर्वा लखिया (Apoorva Lakhia) के निर्देशन में बन रही सलमान खान और चित्रांगदा सिंह फिल्म बैटल ऑफ गलवान 17 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
