बॉलीवुड

Dhurandhar Twitter Reaction: "वोल्केनो है ये फिल्म... जनता ने छाप दी धुरंधर की रिपोर्ट, सोशल मीडिया पर लगी ओपिनियन की झड़ी

Dhurandhar Twitter Reaction: धुरंधर रिलीज हो गई है और लोगों ने फिल्म को देख डाला है। कुछ तो फर्स्ट हाफ देखने के बाद ही इसके रिव्यू देने लग गए हैं। वहीं कुछ ने बखूबी एक-एक चीज के बारे में बताया है। आइए आपको बताते हैं सोशल मीडिया पर कैसा है धुरंधर का जोश।

Image

Dhurandhar Twitter Reaction

Dhurandhar Twitter Reaction:आदित्य धर की फिल्म "धुरंधर" सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की चहल-पहल एक त्योहार की तरह नजर आ रही थी। धुरंधर ने रिलीज से पहले ही आंधी उड़ा रखी थी। जिसकी हवा आज सिनेमाघरों में देखने को मिली। धुरंधर का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले लोगों ने इसके रिव्यू की झड़ी लगा दी है। कुछ लोग तो सिनेमाघरों में बैठकर ही सोशल मीडिया पर कमेन्ट करना शुरू कर चुके हैं। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने जनता को कितना खुश किया और यह कितने पानी में निकली, आइए आपको बताते हैं। साथ ही फैंस के मजेदार रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं। क्या कह रही है धुरंधर देखने वाली जनता.

रणवीर सिंह( Ranveer Singh) की इस फिल्म का जुनून लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म की दमदार स्टारकास्ट से लेकर इसकी प्लेलिस्ट तक हर चीज छाई हुई है। आज सुबह से ही लोग थिएटर के बाहर धुरंधर देखने के लिए खड़े थे। सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने फिल्म का टाइटल ट्रैक यूज करते हुए लिखा " यू गायस आर नोट रेडी फॉर दिस" यानि की फिल्म में कुछ ऐसा होने वाला है, जो आपने सोच नहीं होगा।

एक अन्य यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "फिल्म का पहला पार्ट माइन्ड ब्लोइंग है"

एक यूजर ने कहा, फिल्म फिल्म पैसा वसूल है, इसका बीजीएम जबरदस्त है, रणवीर सिंह ने कमाल का काम किया है। कहानी आपको देर तक बैठाए रखेंगी, फिल्म सच में कमाल की है।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि फिल्म के पहले हाफ ने कमाल कर दिया। सभी कलाकारों की एक्टिंग लाजवाब है। आदित्य धर ने फिल्म पर ग्रिप बनाने का काम किया है। वहीं लोग आर माधवन के काम से इंप्रेस हो रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article