वेब सीरीज

Dhurandhar OTT Release: बॉक्स ऑफिस के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा 'धुरंधर' का जलवा, 2026 में होगी रिलीज

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 5, 2025, 07:00 AM IST

Dhurandhar OTT Release Update: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और स्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) आज यानी 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इसी के सााथ ये भी खुलासा हो गया है कि फिल्म धुरंधर किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी।

Image

Image Source: Dhurandhar Movie

Dhurandhar OTT Release Update: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की लीड रोल वाली फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म धुरंधर को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अब फिल्म धुरंधर बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म धुरंधर रिलीज होने के बाद छा गई है। इन सब के बीच रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर की ओटीटी रिलीज को लेकर अपडेट सामने आया है। फिल्म धुरंधर किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी इसका खुलासा हो गया है।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी 'धुरंधर'

रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर एक बार फिर से चर्चा में गई है। इसकी वजह फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर सामने आया अपडेट है। रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर बड़े पर्दे के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है, इसका लेकर खुलासा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने वाली है। फिल्म धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर अभी कोई अपडेट समाने नहीं आया है, लेकिन मान जा रहा कि ये मूवी साल 2026 के जनवरी महीने में ओटीटी पर दस्तक देगी।

क्या है फिल्म की स्टोरी?

आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बन रही फिल्म धुरंधर अपनी स्टोरी को लेकर विवादों रही है। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद बताया जा रहा थीं कि ये फिल्म मेजर मोहित शर्मा की कहानी पर बेस्ड है लेकिन बाद में फिल्म के डायरेक्टर ने कहा था कि यह फिल्म एक फिक्शनल स्पाई थ्रिलर है जो असल जिंदगी की घटनाओं से बस इंस्पिरेशन लेती है, लेकिन ये फिल्म मेजर शर्मा की बायोपिक नहीं है। ये फिल्म कोवर्ट ऑपरेशन और जियोपॉलिटिकल झगड़ों से मिली बड़ी इंस्पिरेशन पर बेस्ड है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन लीड रोल में हैं। फिल्म धुरंधर की ओटीटी रिलीज को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article