बॉलीवुड

'Dhurandhar 2' के कलेक्शन की आंधी देख बदली गई 'Bhooth Bangla' की रिलीज डेट !! अब इस दिन देगी दस्तक

Bhooth Bangla Release Date Will Be Changed: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की नई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेलिन 'धुरंधर 2' की जबरदस्त कमाई देखकर अब मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया है। जानिए अब यह मूवी कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Image

Pic Credit: Instagram

Bhooth Bangla Release Date Will Be Changed: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) का क्रेज दर्शकों के अंदर बखूबी देखा जा रहा है। 19 मार्च के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह मूवी हर दिन धांसू कमाई कर नए-नए रिकार्ड्स को ध्वस्त कर रही है। दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' की कमाई की आंधी देखकर अब निर्माताओं ने अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) की रिलीज को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म तय समय पर रिलीज नहीं होने वाली है।

बदल गई 'भूत बंगला' की रिलीज डेट

बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि जिस तरह 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है, उसे देखकर लग नहीं रहा है कि इसकी कमाई बॉक्स ऑफिस पर रुकने वाली है। 'भूत बंगला' भी शानदार फिल्म है, जिसका इंतजार दर्शक कर रहे हैं। 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्मेंस चौथे हफ्ते में धीमी पड़ सकती है। यही वजह है कि मेकर्स ने अब अक्षय कुमार स्टारर 'भूत बंगला' की रिलीज को एक हफ्ते और आगे बढ़ाने का फैसला किया है। अब यह फिल्म 10 अप्रैल को नहीं बल्कि 17 अप्रैल के दिन रिलीज होगी। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक 'भूत बंगला' की रिलीज पर की बयान नहीं आया है। (इसे भी पढ़ें: पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर बेस्ड होगी विष्णु वर्धन की नई फिल्म, एकता कपूर-तनुज गर्ग द्वारा होगी प्रोड्यूस)

पोर्टल से जुड़े सूत्र के मुताबिक अगर 'भूत बंगला' 10 अप्रैल को रिलीज होती है तो मेकर्स 27 मार्च को इसके ट्रेलर को रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर अगर फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाया गया तो इसके ट्रेलर में भी देरी हो सकती है। ऐसे में अब ट्रेड की नजरें अक्षय कुमार और एकता कपूर पर टिकी हैं। देखते हैं कि मेकर्स क्या फैसला लेते हैं। 'भूत बंगला' का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। इस मूवी में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और परेश रावल सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article