बॉलीवुड

पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर बेस्ड होगी विष्णु वर्धन की नई फिल्म, एकता कपूर-तनुज गर्ग द्वारा होगी प्रोड्यूस

Ekta Kapoor Next With Vishnu Varadhan: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शानदार फिल्म 'शेरशाह' के माध्यम से विष्णु वरधान ने बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस मूवी के बाद अब वो एकता कपूर के साथ मिलकर पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर फिल्म बनाने जा रहे हैं।

Image

Pic Credit: Instagram

Ekta Kapoor Next With Vishnu Varadhan: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस निर्माता-निर्देशक विष्णु वरधान ने देशभक्ति फिल्म 'शेरशाह' से बॉलीवुड में अपना दमदार डेब्यू किया था। इस मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी क ऑनस्क्रीन देखा गया था। इस मूवी की सफलता के बाद अब सभी दर्शक विष्णु वरधान की अगली हिंदी मूवी पर नजर टिकाए बैठे हैं। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक विष्णु वरधान ने एक बड़े-बजट की पेट्रियोटिक थ्रिलर बनाने का फैसला किया है, जो पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर आधारित होगी। खास बात यह है की इस मूवी को एकता कपूर, तनुज गर्ग और अतुल कस्बेकर मिलकर प्रोड्यूस करेंगे।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर विष्णु वरधान बनाएंगे फिल्म

पिंकविला से जुड़े सूत्र के मुताबिक विष्णु वरधान ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर एक बड़े बजट की पेट्रियोटिक फिल्म का निर्णय लिया है। इस मूवी के सिलसिले में विष्णु वरधान ने मुंबई में एकता कपूर, तनुज गर्ग और अतुल कस्बेकर से कई मुलाकात भी की हैं। पोर्टल से जुड़े सूत्र के मुताबिक विष्णु वरधान के पास इस मूवी को बनाने के लिए पर्याप्त मटेरियल है। मेकर्स जल्द ही इस मूवी की बड़ी घोषणा कर सकते हैं। हालांकि विष्णु वरधान ने अभी तक इस मूवी के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 controversy: आर माधवन ने 'गुरबानी' वाले सीन पर सिख कम्यूनिटी से मांगी माफी, शेयर किया वीडियो)

विष्णु वरधान ने फिल्म 'शेरशाह' से बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू किया था। यह फिल्म विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित थी, जो कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस मूवी में विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था। फिल्म में कियारा आडवाणी, शिव पंडित, मीर सरवर और राज अर्जुन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। यह फिल्म 12 अगस्त, 2021 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article