बॉलीवुड

Dhurandhar फेम सारा अर्जुन ने इस मामले में दी यामी गौतम सहित कई बड़े सितारों को मात, प्रभास भी हुए नतमस्तक

Dhurandhar Fame Sara Arjun Tops This Chart: बॉलीवुड की फिल्म 'धुरंधर' ने तो बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया ही हुआ है। वहीं अब 'धुरंधर' एक्ट्रेस सारा अर्जुन भी कई दिग्गज सितारों को पछाड़ते हुए पॉपुलैरिटी रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुंच चुकी हैं। सारा अर्जुन की इस उपलब्धि ने फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दी है।

Image

फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम

Dhurandhar Fame Sara Arjun Tops This Chart: बॉलीवुड की फिल्म 'धुरंधर' ने सिनेमा की दुनिया में तहलका मचाकर रख दिया है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जहां एक तरफ 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। वहीं अब 'धुरंधर' की ही एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने सिनेमा जगत के बड़े-बड़े दिग्गजों को पछाड़कर रख दिया है। सारा अर्जुन (Sara Arjun) के हाथ एक बड़ी उपलब्धि लगी है, जिसमें उन्होंने साउथ के सुपरस्टार प्रभास से लेकर बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेस यामी गौतम और तारा सुतारिया को भी मात दे दी है। सारा अर्जुन की इस उपलब्धि को लेकर फैंस भी उन्हें बधाइयां देते नहीं थक रहे हैं।

दरअसल, आईएमडीबी ने पॉपुलर भारतीय सेलिब्रिटीज की एक लिस्ट जारी की, जिसमें 'धुरंधर' एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने नंबर 1 पर जगह बनाई है। सारा अर्जुन (Sara Arjun) ने अपनी इस उलब्धि के साथ कई बड़े सितारों को मात दी है। पॉपुलैरिटी लिस्ट में जहां आदित्य धर दूसरे नंबर पर नजर आए तो वहीं थलपति विजय 8वें स्थान और अगस्त्य नंदा 12वें स्थान पर दिखाई दिये। उनसे इतर प्रभास जहां 19वें नंबर पर नजर आए तो वहीं तारा सुतारिया ने आईएमडीबी पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज की लिस्ट में 24वां स्थान हासिल किया। बता दें कि आईएमडीबी की ये रैंकिंग फैंस की रुचि और उनकी पसंद के आधार पर तय की जाती है।

सारा अर्जुन (Sara Arjun) से पहले बॉलीवुड एक्टर आहान पांडे ने भी आईएमडीबी की पॉपुलैरिटी रैंकिंग में नंबर 1 पर जगह बनाई थी। दूसरी ओर सारा अर्जुन के करियर की बात करें तो उन्होंने बहुत ही कम उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। सारा अर्जुन ने करियर की शुरुआत विज्ञापनों से की थी। सारा अर्जुन ने तमिल फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू किया था। वहीं इसके बाद वह 'जज्बा', 'जय हो' और 'एक थी डायन' जैसी मूवीज में भी नजर आ चुकी हैं। 'धुरंधर' फिल्म में सारा अर्जुन ने यलीना का किरदार अदा किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article