Dhurandhar Box Office Collection Day 34: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर' के कारण बॉक्स ऑफिस पर छाए हुए हैं। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल स्टारर 'धुरंधर' ने बड़े पर्दे पर तो तूफान मचाया ही है, साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी धुआंधार कमाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म का जलवा 34वें दिन भी बरकरार है। वहीं जिस हिसाब से 'धुरंधर' की कमाई हो रही है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म जल्द ही 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लेगी। खास बात तो यह है कि बीते दिन भी रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने ताबड़तोड़ कलेक्शन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सारा अर्जुन स्टारर 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने 34वें दिन करीब 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो कि बाकी फिल्मों की तुलना में तारीफ के लायक है। जहां 'धुरंधर' के बाद रिलीज हुई फिल्में 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' और 'इक्कीस' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह धाराशायी हुईं, वहीं दूसरी ओर 'धुरंधर' ने अपना जलवा एक महीने बाद भी बरकरार रखा। 28 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ अपना सफर शुरू करने वाली 'धुरंधर' अभी तक 786 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वहीं अगर मूवी इसी रफ्तार से बढ़ती रही तो छठे सप्ताह में कदम रखते ही फिल्म 800 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी।
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सारा अर्जुन स्टारर 'धुरंधर' (Dhurandhar) के लिए बीते दिन सिनेमाघरों में 10.69 प्रतिशत की ऑक्युपेंसी दर्ज की गई। बता दें कि केवल भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का जलवा बरकरार है। फिल्म ने वैश्विक स्तर पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए शाहरुख खान की 'जवान' तक को पछाड़ दिया है। कुल मिलाकर अभी तक 'धुरंधर' बॉलीवुड और साउथ की कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर चुकी है, जिसमें 'छावा', 'जवान', 'पठान', 'बाहूबली 2', 'पुष्पा 2' और 'केजीएफ' जैसी मूवीज शामिल हैं।
