Vicky Kaushal in Dhurandhar 2: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' का पहला पार्ट बीते साल 5 दिसंबर के दिन रिलीज हुई थी। रिलीज के दिन से लेकर अभी तक यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर हर दिन धमाल मचा रही है। उम्मीद नहीं थी कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर इस तरह की शानदार कमाई करेगी। यह मूवी दुनिया भर में 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। अब दर्शकों को 'धुरंधर 2 - द रिवेंज' का इंतजार है। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' में विक्की कौशल की धमाकेदार एंट्री होने जा रही है।
'धुरंधर 2' में नजर आएंगे विक्की कौशल
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक 'धुरंधर 2' में मेजर विहान शेरगिल किरदार में विक्की कौशल एक बार फिर 'धुरंधर 2' में वापसी कर सकते हैं। इस मूवी में उनका शानदार कैमियो देखने को मिल सकता है। वहीं अक्षय खन्ना का किरदार कुछ फ्लैशबैक सीन्स के साथ ही सिमित रहने वाला है। पोर्टल से जुड़े सूत्र के मुताबिक आदित्य धर 'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट को लेकर कोई भी जानकारी शेयर नहीं करना चाहते हैं।
ऐसे में अब मेकर्स ने उरी से एक ट्रैक को इसमें से शामिल किया है। यही वजह है कि 2016 में आई इस वॉर ड्रामा से विक्की कौशल के किरदार को देखा जाएगा। हालांकि यह क्लियर नहीं है कि उनका और रणवीर के किरदार का आमना-सामना होगा या नहीं। इस कैमियो में कुछ एक्शन सीन भी शामिल हैं।
'धुरंधर 2' की बात करें तो इस मूवी को मेकर्स 19 मार्च के दिन रिलीज करने जा रहे हैं। दूसरे पार्ट में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी सहित कई कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म की टक्कर साउथ सुपरस्टार यश की 'टॉक्सिक' से होगी, जो 19 मार्च के दिन ही दुनिया भर में दस्तक देगी।
