साउथ मूवीज

इजरायल-ईरान के बीच चल रही वॉर के बाद भी यूएई में रिलीज होगी यश की 'टॉक्सिक' !! जानिए पूरा मामला

Yash Starrer Toxic: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अब रिपोर्ट्स सामने आई है कि इजरायल-ईरान के बीच चल रही वॉर के बाद भी यह फिल्म यूएई में रिलीज होगी।

Image

Pic Credit: Instagram

Yash Starrer Toxic: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) मार्च में रिलीज होने जा रही बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। निर्माताओं ने इस मूवी को रिलीज करने के लिए 19 मार्च का दिन चुना है। फिल्म टीजर को देखकर अब दर्शकों को 'टॉक्सिक' के ट्रेलर का इंतजार है, जो 8 से 10 मार्च के बीच कभी भी रिलीज किया जा सकता है। यश (Yash) की फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर अब जो लेटेस्ट जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच यह गैंगस्टर ड्रामा फिल्म यूएई में भी रिलीज होगी।

अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए ईरान पर हमले के बाद चीजें बिगड़ती नजर आ रही हैं। इजरायल-अमेरिका के बाद ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के विभिन्न हिस्सों में हमले किए। बढ़ते तनाव के बीच खबरें आ रही हैं कि कई जगहों पर सिनेमाघरों को बंद कर दिया जाएगा। मिड-डे के अनुसार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' UAE में तय योजना के अनुसार ही रिलीज होगी। (इसे भी पढ़ें: होली वीक में रिलीज हुई थीं ये 6 फिल्में, कई हुईं हिट तो कईयों ने मेकर्स को पहुंचाया तगड़ा नुकसान)

वॉक्स सिनेमा से जुड़े एक सूत्र ने पोर्टल को बताया है कि वीकेंड में घबराहट का माहौल था लेकिन सिनेमाघरों को बंद करने का कोई निर्देश नहीं दिया गया है। ऐसे में अब 'टॉक्सिक' को यूएई में 150 स्क्रीनों पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि 'टॉक्सिक' के निर्माताओं की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म 'टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी, हुमा कुरेशी, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और अक्षय ओबेरॉय सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। इस मूवी का बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' से क्लैश होने जा रहा है, जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article