Ranbir Kapoor Viral Video : सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई बज बना रहता है। चाहे वह उनके फेवरेट स्टार से जुड़ा कोई किस्सा हो या कोई पुरानी वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही ये चीज़े सामने आती हैं आग की तरह वायरल हो जाती हैं। वैसे ही आज दोपहर से रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, इस वीडियो को लोग उनकी अपकमिंग फिल्म धूम 4 से जोड़ रहे हैं। वीडियो को देखकर लग रहा है कि यह उनकी कोई नई फिल्म से जुड़ा हुआ है। आइए आपको बताते हैं वीडियो का सच
एक्स हैंडल और इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) की एक वीडियो सामने आई है, इस वीडियो में रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) एक लड़की के साथ भाग रहे हैं, सीन में गुंडे उनके पीछे पड़े हैं और वह जोश में बचते हुए भाग रहे हैं। उनके साथ एक लड़की भी है जिसे वह कहते हैं कि अब हमारे पास एक ही जगह बची है वो है 'दी सेफ हाउस' ये वीडियो किसी फिल्म के ट्रेलर जैसा लग रहा है। वीडियो को किसी ने थिएटर में रिकॉर्ड किया है। जैसे ही ये वीडियो आई फैंस ने इसे फिल्म धूम 4 के टीजर से जोड़ दिया, कुछ लोगों का मानना है कि ये उनकी अगली फिल्म का लुक है।
वीडियो का सच
बता दे कि यह कोई मूवी का टीजर या सीन नहीं है ये महज एक विज्ञापन वीडियो है, जिसे इन्टरवल के दौरान चलाया गया है। वीडियो का सीन फिल्म जैसा लगने की वजह से लोग इसे रणबीर की अपकमिंग मूवी से जोड़ रहे हैं। हालांकि फैंस कॉमेंट में ये भी लिख रहे हैं कि ये एक पीआर वीडियो है। हालांकि धूम 4 के लिए अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
