बॉलीवुड

धर्मेंद्र की ये अंतिम इच्छा रह गई अब हमेशा के लिए अधूरी, अनिल शर्मा से की थी दिल की बात शेयर

Dharmendra Last Wish: साल 2025 के 24 नवंबर को धर्मेंद्र इस दुनिया को छोड़कर हमेशा के लिए स्वर्ग सिधार गए थे। अभी हाल ही में डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बताया कि निधन से पहले धर्मेंद्र ने उनसे कुछ मांगा था। हालांकि इस बात से वो अनजान थे कि ये धर्मेंद्र की आखरी इच्छा हो सकती थी।

Image

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 OTT Release (1)

Dharmendra Last Wish: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपनी ज़िंदगी में शोहरत और सफलता के कई मुकाम छुए। इसी साल 24 नवंबर को धर्मेंद्र का निधन हो गया जिसके चलते पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस को बड़ा झटका मिला। वहीं अब धर्मेंद्र की कुछ ख्वाहिशें ऐसी भी रहीं जिन्हें वो पूरा होते नहीं देख पाए। अनिल शर्मा के साथ दिल की बात साझा करते हुए धर्मेंद्र ने अपनी एक ऐसी अंतिम इच्छा बताई थी, जो अब हमेशा के लिए अधूरी रह गई। आखिर क्या थी वह ख्वाहिश, और क्यों नहीं हो सकी पूरी—आइए जानते हैं।

यूट्यूबर हुसैन जैदी संग पॉडकास्ट में अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने बताया कि यार अनिल बेटा, मेरे लिए एक बहुत कमाल का रोल लिख। मुझे अभी कुछ करना है, कैमरा मेरी महबूबा है, वो मुझे बुला रही है। मुझे उसके पास जाना है। कुछ कर अभी… कोई अच्छा रोल लिख। धर्मेंद्र जी ने मुझसे ये बात तीन बार कही। डायरेक्टर अनिल शर्मा ने धर्मेंद्र को भूमिका लिखने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन कुछ महीनों बाद ही अभिनेता के निधन की खबर आ गई। निर्देशक ने कहा कि लगभग 90 वर्ष की उम्र में भी धर्मेंद्र का सिनेमा के प्रति जो जुनून था, वह इस बात का प्रमाण है कि फिल्मों के प्रति उनका लगाव कभी कम नहीं हुआ; उनके लिए यह पेशा नहीं, बल्कि गहरी मोहब्बत थी।

धर्मेंद्र (Dharmendra) संग आखरी मुलाकात के बारें में अनिल ने बताया, 'इसी सितंबर में मैं बॉबी देओल से मिलने गए था जहां धर्मेंद्र पहले से मौजूद थे। दिवंगत एक्टर से उस समय मिलने बहुत लोग आते थे। वह मुझसे भी मिले और मुझे गले लगाया। उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं क्या कर रहा हूँ?' बता दें फिल्म 'अपने' को डायरेक्ट अनिल शर्मा ने ही किया था। साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है जिससे धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट दिया जाएगा। फिल्म का काम अभी चल रहा है लेकिन शूटिंग कब शुरू और रिलीज जब होगी इसकि जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है/

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article