Aamir Khan Says He Was Not Expected To Find Love At The Age Of 60: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आमिर खान ने हर फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन कई बार वह करियर से इतर निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में रह चुके हैं। किरण राव संग तलाक के कुछ वक्त बाद आमिर खान (Aamir Khan) की जिंदगी में फिर से प्यार ने दस्तक दी। गौरी स्प्रैट उनकी जिंदगी में आईं, जिनके साथ आमिर खान के जीवन में प्यार को फिर से मौका मिला। लेकिन हाल ही में मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि 60 वर्ष की उम्र में वह उन्हें कोई पार्टनर मिलेगा।
आमिर खान (Aamir Khan) ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिये इंटरव्यू में गौरी स्प्रैट संग रिलेशनशिप पर बातचीत की। उनसे जब सवाल किया गया कि क्या उन्हें उम्मीद थी कि 60 साल की उम्र में उन्हें दोबारा प्यार मिलेगा? इसपर आमिर खान ने जवाब दिया, "नहीं बिल्कुल भी नहीं। ईमानदारी से बताऊं तो मैं ऐसे प्वॉइंट पर पहुंच गया था, जब मुझे लगा कि मुझे शायद अब कभी भी कोई पार्टनर न मिले। मैं बिल्कुल भी उम्मीद नहीं कर रहा था।" आमिर खान ने अपने इंटरव्यू में गौरी स्प्रैट की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा, "वो मेरी जिंदगी में स्थिरता और शांति लेकर आईं। वो बहुत ही शानदार इंसान हैं और मैं इस बात पर खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मैं उनसे मिला।"
आमिर खान (Aamir Khan) यहीं नहीं रुके। उन्होंने गौरी स्प्रैट संग रिलेशनशिप पर कहा, "मैं बहुत लकी हूं। भले ही मेरी शादियां न चली हों, लेकिन मैं अभी भी आभारी हूं कि मैं रीना, किरण और गौरी से अपनी जिंदगी में मिला। इन तीनों ने ही मेरी जिंदगी में बहुत बड़े स्तर पर योगदान दिया है और मैं उन्हें बहुत मायनों में सराहता हूं।" बता दें कि आमिर खान इन दिनों 'लाहौर 1947' की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं आखिरी बार वह 'सितारे जमीन पर' में देखे गए थे।
