Dharmendra Health Condition: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि अचानक तबियत बिगड़ने की वजह से धर्मेंद्र को हॉस्पिटल ले जाया गया। इस खबर के बाहर आने के बाद से ही धर्मेंद्र के फैन्स लगातार चिंतित हैं और उनके अच्छे स्वास्थ के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर ज्यादा डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई हैं। रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि धर्मेंद्र को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। इन खबरों के वायरल होने के बाद अब धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की टीम ने दिग्गज अभिनेता को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखने की खबरों को गलत बताया है।
धर्मेंद्र को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखने की खबरों को सनी पाजी की टीम ने दिया रिएक्शन
ईटाइम्स से बात करते हुए सनी देओल ने धर्मेंद्र को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे जाने की खबरों को 'अफवाह' करार दिया है। धर्मेंद्र को लेकर उन्होंने कहा, 'यह हमेशा की तरह केवल अफवाहें हैं। वो एकदम ठीक हैं। इस समय उन्हें निगरानी में रखा गया है। चिंता करने वाली कोई बात नहीं है।' सनी देओल की टीम के इस बयान के बाद धर्मेंद्र के फैन्स की सांस में सांस आई है। फैन्स अभी भी लगातार अभिनेता से जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने में लगे हुए हैं।
बताते चलें अक्टूबर के लास्ट में भी धर्मेंद्र को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। धर्मेंद्र की टीम ने बताया था कि उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र को आखिरी बार फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया था, जो 2024 में रिलीज हुई थी। मूवी के अलावा अब उन्हें फिल्म 'इक्कीस' में देखा जाएगा।
