बॉलीवुड

क्या थी धर्मेंद्र थी आखिरी फीस? Ikkis के लिए मिला कितने रुपये का चेक?

Dharmendra Ikkis Fees: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र की आखिरी मूवी इक्कीस सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म उन्होंने मौत से पहले ही पूरी कर दी थी। फिल्म इक्कीस में धरम पाजी का अहम रोल है, जिसके लिए उन्होंने भारी-भरकम रकम भी चार्ज की थी। आइए आपको इसके बारे में डिटेल्ड जानकारी देते हैं...

Image

Image Source: Movie Posters

Dharmendra Ikkis Fees: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसमें अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में हैं। इस फिल्म को क्रिटीक्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और दर्शक भी इस कहानी को काफी पसंद कर रहे हैं। डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने इक्कीस में भारत-पाकिस्तान की दुश्मनी से आगे बढ़कर उन भावनाओं की बात की है, जो जंग में कहीं दब जाती हैं। फिल्में धर्मेंद्र ने भारतीय शूरवीर अरुण खेत्रपाल के पिता का किरदार निभाया है, जो बखूबी इस दर्द को पर्दे पर पेश करते हैं। दर्शकों को इक्कीस में धर्मेंद्र का काम काफी पसंद आ रहा है लेकिन उनके मन में ये भी सवाल है कि आखिरकार इस फिल्म के लिए धरम पाजी ने कितनी फीस ली थी? (इसे भी पढ़ें: Ikkis Audience Review: आंखों में आंसू दे गए धर्मेंद्र, दर्शकों को अगस्त्य-सिमर का काम भी आ रहा है पसंद)

इक्कीस के लिए धर्मेंद्र ने चार्ज की मोटी रकम

अगर मीडिया में सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म इक्कीस के लिए धरम पाजी को अच्छी खासी रकम मिली थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धरम पाजी ने इक्कीस के लिए 20 लाख रुपये चार्ज किए थे। मेकर्स ने 20 लाख रुपये देने के साथ-साथ इस बात का भी पूरा ध्यान रखा कि धरम पाजी को किसी चीज की दिक्कत न हो। असल में उम्र की वजह से धरम पाजी को चलने-फिरने में दिक्कत होती थी, जिसके चलते मेकर्स ने उनको आराम देने के सारे इंतजाम किए थे। (इसे भी पढ़ें: KBC 17: अमिताभ बच्चन ने खींची नाती अगस्त्य नंदा की टांग, धर्मेंद्र को याद करके आंखें हुईं नम)

जाते-जाते इक्कीस-रॉकी और रानी की प्रेमकहानी जैसी फिल्में दे गए धरम पाजी

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगभग 5 दशकों का सफर पूरा किया था। इस दौरान उन्होंने इंडस्ट्री को बदलते हुए देखा और कई यादगार फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने करियर में ऐसी कई सारी फिल्में की हैं, जो लोगों को हमेशा याद रहेंगी। इनमें रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और इक्कीस भी शामिल रहेंगी, जिनमें उन्होंनो छोटे लेकिन यादगार रोल निभाए थे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article