बॉलीवुड

Dharmendra Health Update: फिर बिगड़ी धर्मेंद्र की तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को लेकर ये खबर सामने आई है कि उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर से उनके फैंस टेंशन में आ गए हैं। सभी लोग धर्मेंद्र के ठीक होने की प्राथना कर रहे हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Dharmendra

pic credit- Dharmendra instagram

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ये खबर सामने आई है कि उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई है। इस बीच उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो धर्मेंद्र को उम्र संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। धर्मेंद्र को लेकर ये रिपोर्ट सामने आई है कि आज तबीयत खराब होने के बाद धर्मेंद्र को वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर....

भर्ती हुए दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार धर्मेंद्र को सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनकी सेहत की जानकारी अभी पता नहीं है। परिवार ने इस पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया। ये जारी खबर है, और आगे की जानकारी का इंतजार है। कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि धर्मेंद्र की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है। इसलिए उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि इसे बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। फिर भी फैंस काफी चिंतिंत हो गए है। सभी लोग धर्मेंद्र के ठीक होने की प्राथना कर रहे हैं।

हेमा मालिनी ने कही थी ये बात

बीते हफ्ते भी धर्मेंद्र को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त भी फैंस टेंशन में आ गए थे। उस समय हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट दिया था। दरअसल एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं पैपराजी से पूछा-सब ठीक है? उन्होंने धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर भी अपडेट दिया था। जब पैपराजी ने उनसे पूछा कि धर्मेंद्र की तबीयत कैसी है. तो हेमा मालिनी ने हाथ जोड़कर कहा था- 'ठीक हैं.' फैंस चाहते हैं कि इस बार भी धर्मेंद्र की तबीयत जल्द से जल्द ठीक हो जाए। बताते चलें कि धर्मेंद्र ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। उन्होंने काफी समय तक बॉलीवुड पर राज किया। एक्टर धर्मेंद्र आज भी एक्टिव हैं और लगातार फिल्मों में काम कर रहे हैं। धर्मेंद्र फैन फॉलोइंग के मामले में सबको टक्कर देते हैं।

लेटेस्ट न्यूज

कुमार सरस
कुमार सरस Author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article