बॉलीवुड

Deepika Padukone ने स्पिरिट विवाद के बीच संदीप रेड्डी वंगा पर कसा तंज? कहा-"जब मैं प्रेग्नेंट थी तब मेरा ख्याल..."

दीपिका पादुकोण को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है, उन्होंने खुद के दम पर बड़ी पहचान बना ली है। इस समय दीपिका पादुकोण काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसे देखने के बाद फैंस का कहना है कि एक्ट्रेस संदीप रेड्डी वंगा पर तंज कस रही हैं।

Image

Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है, उन्होंने खुद के दम पर बड़ी पहचान बना ली है। अब दीपिका पादुकोण बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक बन गई हैं। कुछ दिनों से दीपिका प्रभास की आने वाली फिल्म स्पिरिट को लेकर चर्चा में है। ऐसी रिपोर्ट है कि फिल्म में मुंह मांगी कीमत ना मिलने पर एक्ट्रेस फिल्म से बाहर हो गई हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने बातों ही बातों पर संदीप रेड्डी वंगा पर तंज कसा है। एक्ट्रेस हाल ही में स्वीडन के स्टॉकहोम में कार्टियर इवेंट में शामिल हुईं थी। इस इवेंट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस बोल रही हैं-"जब भी मैं कठिन परिस्थितियों का सामना करती हूं, तो मुझे लगता है कि अपने अंदर की आवाज सुनना चाहिए और निर्णय लेना चाहिए। ऐसा करने से मुझे बहुत शांति मिलती है।"

दीपिका पादुकोण ने रखी थी शर्त

दीपिका पादुकोण ने अभी तक अपने फिल्म से बाहर होने पर कोई कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन अब फैंस का कहना है कि एक्ट्रेस इंदिरेक्ट वंगा को हो बोल रही हैं। बातचीत में दीपिका ने कार्टियर की भी तारीफ की और कहा कि ब्रांड ने उनका खास ख्याल रखा जब वह प्रेग्नेंट थीं और यहां तक कि जब वह नई मां बनीं। इस बयान को भी तंज के रूप में लिया जा रहा है क्योंकि रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दीपिका के काम के घंटों को लेकर कुछ शर्तों के कारण उन्हें फिल्म से बाहर होना पड़ा।

कितनी मिली तृप्ति डिमरी को फीस

प्रभास की फिल्म स्पिरिट में दीपिका पादुकोण की जगह तृप्ति डिमरी ने ले ली है। ऐसा कहा है कि इस फिल्म के लिए तृप्ति डिमरी को 6 करोड़ की फीस मिल रही है। वहीं दीपिका ने इस फिल्म के लिए 20 करोड़ की मांग की थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n... और देखें

End of Article