बॉलीवुड

Deepika Padukone ने प्रेगनेंसी में शुरू की King की शूटिंग, शाहरुख खान संग शूट किया एक्शन सीन

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 24, 2026, 01:30 PM IST

Deepika Padukone King Shooting: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अभी हाल ही में बताया था वो दोबारा मां बनने वाली हैं। इसी बीच वो फिल्म किंग की शूटिंग पर भी वापस आ गई हैं।

Image

दीपिका पादुकोण ने शुरू की 'किंग' की शूटिंग (Image Source: IMDb)

Deepika Padukone King Shooting: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्म किंग (King) को लेकर खबरों में बने हुई है। अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें द्वारा उन्होंने बताया कि वो दोबारा मां बनने वाली हैं। इसके बाद से दीपिका पादुकोण को लेकर एक के बाद एक खबरें सामने आ रही है। दीपिका पादुकोण प्रेगनेंसी में फिल्म की शूटिंग शुरू कर रही है। तो चलिए जानते हैं दीपिका पादुकोण से जुड़ी ये खबर क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें: Raaka: 800 करोड़ी फिल्म से कटा Deepika Padukone का पत्ता? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी)

शूटिंग सेट पर वापस आई दीपिका

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म किंग है। अभी हाल ही में खबर सामने आई है कि दीपिका पादुकोण प्रेगनेंसी में फिल्म किंग की शूटिंग करने वाली हैं। Mid-Day की रिपोर्ट के मुताबिक, 19 अप्रैल को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान करने के बाद दीपिका पादुकोण एक बार फिर काम में बिजी हो गई हैं। बताया जा रहा है कि वह 21 अप्रैल को फिल्म किंग के सेट पर लौट आईं। खबर है कि वह अपने को-स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ एक एक्शन सीन की तैयारी कर रही थीं, जिसकी शूटिंग दो दिनों में पूरी की गई। सूत्र के अनुसार, 'शाहरुख और दीपिका ने 21 और 22 अप्रैल को इस सीन की शूटिंग की, जिसमें दीपिका ऑल-व्हाइट आउटफिट में नजर आईं।' इस सीन के लिए विले पार्ले के गोल्डन टोबैको स्टूडियो में खास सेट तैयार किया गया था। (ये भी पढ़ें:Deepika Padukone Pregnant: रणवीर-दीपिका के घर फिर से गूंजेगी किलकारियां, फैंस को दी गुडन्यूज)

कब रिलीज होगी किंग

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म किंग का काफी समय से बड़े पर्दे पर इंतजार किया जा रहा है। दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की ये फिल्म इसी साल यानी 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के साथ सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।

Deepika Padukone King Shooting

दीपिका दूसरी बार बनेंगी मां (Image Source: Deepika Padukone Instagram)

ये दीपिका पादुकोण की बेटी का नाम

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दोबारा मां बनने वाली है। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कुछ समय पहले ही इसकी जानकारी लोगों को दी है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की अभी एक प्यारी सी बेटी है। दीपिका पादुकोण की बेटी का नाम दुआ है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article