Deepika Padukone-Ranveer Singh Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी हुई है।दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्मों से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। दीपिका पादुकोण अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहती हैं। दीपिका पादुकोण का कभी कोई लुक वायरल हो जाता है, तो कभी कोई बयान सोशल मीडिया पर छा जाता है। इन सब के बीच अब दीपिका पादुकोण की एक नई तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण एकदम अलग लुक में नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने फैंस के साथ मनाया बर्थडे
दोस्त की शादी में पहुंचीं दीपिका पादुकोण
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह एक्ट्रेस की कोई फिल्म नहीं बल्कि एक तस्वीर है, जो खूब वायरल हो ही रही है। वायरल हो रही तस्वीर दीपिका पादुकोण की दोस्त की शादी है। दीपिका पादुकोण ने न्यू यॉर्क में अपनी सबसे करीबी दोस्त की शादी में ब्राइड्समेड बनकर सबके दिल जीत लिया। इस शादी में दीपिका पादुकोण के साथ उनके पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी शामिल हुए। दीपिका पादुकोण की दोस्त स्नेहा रामचंदर ने क्रिस रोसी शादी की। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस शादी में जमकर मस्ती की। कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं शादी से सामने आई दीपिका पादुकोण की ये वायरल तस्वीर।
इंडिया वापस पहुंचे दीपिका-रणवीर
दीपिका पादुकोण का बर्थडे और दोस्त की शादी में शामिल होने के बाद कपल वापस इंडिया आ गया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एयरपोर्ट से धांसू वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ब्लैक ड्रेस में नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस दौरान काफी खुश भी नजर आए। कपल के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तस्वीर-वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
