Deepika Padukone ने फैंस के बीच धमाकेदार अंदाज में मनाया 40वां बर्थडे, बड़ी सी मुस्कुराहट के साथ काटा केक
- Authored by: आशना मलिक
- Updated Jan 5, 2026, 11:25 AM IST
Deepika Padukone Celebrates 40th Birthday With Fans: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फैंस के साथ अपना 40वां जन्मदिन मनाया। इससे जुड़ा उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका पादुकोण की खुशी देखने लायक रही। दीपिका का ये वीडियो देखते ही देखते चर्चा में आ गया।
फोटो क्रेडिट- एक्स (यूजर नेम-बेस्ट ऑफ दीपिका)
Deepika Padukone Celebrates 40th Birthday With Fans: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। आज दीपिका पादुकोण का 40वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को खूब बधाइयां दे रहे हैं। खास बात तो यह है कि दीपिका पादुकोण ने अपना जन्मदिन फैंस के बीच मनाया है, जिससे जुड़ा उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दीपिका पादुकोण के इस वीडियो को देख फैंस उनकी सराहना करते हुए नहीं थक रहे हैं।
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह यूं तो इन दिनों छुट्टियां मनाने के लिए न्यूयॉर्क में मौजूद हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने विदेश जाने से पहले फैंस के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। दीपिका पादुकोण को लेकर खबर है कि उन्होंने बीती 18 दिसंबर को फैंस के साथ मीट और ग्रीट सेशन रखा था, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से मुलाकात तो की ही, साथ ही अपना 40वां जन्मदिन भी मनाया। वीडियो में नजर आया कि दीपिका ने फैंस के बीच चॉकलेट केक कट किया और फैंस के साथ चियर करते हुए केक खाया। इस खास मौके पर दीपिका पादुकोण मरून कलर के आउटफिट में नजर आईं, जिसमें उनका लुक बेहद कमाल का लगा। वहीं फैंस भी एक्ट्रेस के लिए 'हैप्पी बर्थडे' गाते नजर आए।
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने फैंस के लिए न केवल मीट एंड ग्रीट इवेंट का आयोजन किया था। बल्कि उन्होंने चहीते फैंस के लिए फ्लाइट टिकट्स बुक की थीं। उनके लिए ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें लजीज खाने के साथ-साथ फैंस के लिए ढेर सारे तोहफे का भी इंतजाम था। खास बात तो यह है कि इन तोहफों पर दीपिका पादुकोण द्वारा लिखे गए नोट्स भी मौजूद थे।
इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण
बता दें कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के खाते में इस वक्त कई फिल्में मौजूद हैं। इसमें सबसे पहला नाम शाहरुख खान की 'किंग' का है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण एक बार फिर से शाहरुख खान के साथ मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी। खबरों की मानें तो उनके जन्मदिन पर 'किंग' से जुड़ा लुक सामने आ सकता है। लेकिन इसपर कुछ भी आधिकारिक रूप से कहना मुश्किल है। इसके साथ ही दीपिका पादुकोण को 'ब्रह्मास्त्र 2' में भी अहम भूमिका में देखा जा सकता है। बता दें कि बीते साल ही दीपिका पादुकोण के हाथ से 'स्पिरिट' निकली है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। धुरंधर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Dhurandhar Box Office), मूवी रिव्यु (Dhurandhar Movie Review), और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।