बॉलीवुड

Deepika Padukone ने क्यों नहीं की Dhurandhar 2 की तारीफ? लोगों के ताने सुन फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा, दिया करारा जवाब

Deepika Padukone On Dhurandhar 2: दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की तारीफ न करने पर ट्रोल हो रही हैं। अब दीपिका ने इस पर जवाब दिया है।

Image

धुरंधर 2 (रणवीर सिंह), दीपिका पादकुोण (Photo Credit- instagram)

Deepika Padukone On Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। इस फिल्म की तारीफ दर्शक तो कर ही रहे हैं लेकिन कई बॉलीवुड और साउथ स्टार्स भी धुरंधर 2 के दीवाने हो गए हैं। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और इस फिल्म के मेकर्स धुरंधर 2 की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ट्रोल हो रही हैं। दीपिका पादुकोण ने धुरंधर 2 की तारीफ में एक भी शब्द नहीं किया है और ये बात लोगों को हजम नहीं हुई। इस वजह से लोग उन्हें सोशल मीडिया पर टारगेट कर रहे हैं, जिसका जवाब अब एक्ट्रेस ने दिया है। (ये भी पढ़ें:-Golmaal 5: Ajay Devgn स्टारर में नहीं होगा रोमांटिक एंगल, फ्रेंचाइजी ट्रेडिशन को तोड़ेंगे Rohit Shetty)

    दीपिका पादुकोण ने दिया करारा जवाब

    सोशल मीडिया पर एक वायरल हो रही है, जिसमें सवाल उठाया गया है कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone ) ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की तारीफ क्यों नहीं की? इस वायरलरील में सवाल उठाया गया कि “क्या उनकी चुप्पी कोई संदेश है या फिर लोग जरूरत से ज्यादा सोच रहे हैं?” इस सवाल का जवाब दीपिका पादुकोण ने अपने ही अंदाज में दिया है। दीपिका ने इस रील पर कमेंट किया है और सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दीपिका पादुकोण ने चंद शब्दों में ही सबकी बोलती बंद कर दी। दीपिका ने अपने ही अंदाज में लिखा, ''दूसरा वाला मेरे दोस्त... P.S.: मैंने इसे आप सबसे बहुत पहले ही देख लिया था. अब मजाक किसका है?'' बता दें कि दीपिका ट्रोलिंग पर बोलने से बचती हैं लेकिन इस बार दीपिका ने जवाब देकर फैंस को खुश कर दिया है। अब लोग दीपिका के सपोर्ट में कमेंट कर रहे हैं और ट्रोलर्स का मजाक उड़ा रहे हैं। (ये भी पढ़ें: - Ramayana: Sushant Singh Rajput की AI फोटो हुई वायरल, तो बहन ने कहा, 'कोई भी मेरे भाई जैसा भगवान राम...')
    दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 पर जवाब दिया

    दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की फिल्म dhurandhar 2 पर जवाब दिया (Photo Credit- Instagram)

      कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद

      लगभग 250 करोड़ के बजट में बनी फिल्म धुरंधर 2 ने रणवीर सिंह के करियर को फिर से ट्रैक पर लाने का काम किया है लेकिन इस बड़े पल में दीपिका रणवीर के साथ नजर नहीं आई थीं। इतना ही नहीं, जब फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर रखा गया था तब भी दीपिका ने इस फिल्म से दूरी बनाकर रखी थीं और तब वह अपने ससुरालवालों के साथ एक कॉन्सर्ट का हिस्सा बनी थीं। इस वजह से ही दीपिका ट्रोलिंग का शिकार हुईं। लोगों ने दीपिका पर रणवीर सिंह की सारी लाइमलाइट चुराने का आरोप लगा दिया था।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article